सुमेरपुर नगरपालिका शिविर में 69ए के तहत 6 पट्टे सहित विभिन्न सेवाओं का लाभ, 12 लाभार्थियों की प्रोफाइलिंग
सेवा सेतु अभियान में जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के 7 प्रमाण पत्र जारी, एक लाभार्थी को ऋण राशि का चेक वितरित
सुमेरपुर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित विकसित भारत अभियान एवं सेवा सेतु अभियान-2026 के तहत शुक्रवार, 9 अक्टूबर को सुमेरपुर नगरपालिका कार्यालय परिसर में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आमजन को नगरपालिका की विभिन्न सेवाओं का लाभ प्रदान करते हुए कई प्रकरणों का निस्तारण किया गया तथा पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया।
नगरपालिका अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा ने बताया कि सेवा सेतु अभियान का मुख्य उद्देश्य पालिका क्षेत्र के नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाना तथा उनसे संबंधित प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कर राहत प्रदान करना है। अभियान के माध्यम से आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ लंबित मामलों के निस्तारण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है

शिविर में लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ
नगरपालिका की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, शिविर के दौरान प्रधानमंत्री स्वनिधि से समृद्धि योजना के अंतर्गत 12 लाभार्थियों की प्रोफाइलिंग की गई। इसके अलावा जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के 7 प्रमाण पत्र जारी किए गए। 69ए के तहत 6 पट्टे वितरित किए गए तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत एक लाभार्थी को ऋण राशि का चेक प्रदान किया गया।
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए अभियान के दौरान विभिन्न सुविधाएं एवं छूट उपलब्ध करवाई जा रही हैं, ताकि लंबित पत्रावलियों का निस्तारण सरलता से हो सके। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाएं और अपने लंबित कार्य पूर्ण करवाएं।
जनप्रतिनिधि एवं पालिका कार्मिक रहे मौजूद
शिविर के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा, उपाध्यक्ष वीणा देवड़ा, पार्षद रंजू भाटी, ममता गहलोत, नटवर रामीणा, प्रकाश सोलंकी, भावेश वैष्णव, जितेंद्र कुमार लौहार, कांतिलाल कुमावत, सहायक प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश सहित नगरपालिका के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।


जवाई डिजिटल न्यूज़ मुख्य संपादक अरुण बैरवा सुमेरपुर, 9461830820
#Sumerpur #JawaiDigitalNews #PaliNews #सेवासेतुअभियान2026 #नगरपालिका_सुमेरपुर #राजस्थानसमाचार #जनकल्याणकारीयोजनाएं




