पुराड़ा गांव में महिलाओं और श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
बैंकिंग, बीमा, पेंशन और साइबर ठगी से बचाव को लेकर किया जागरूक

मुख्य संपादक अरुण बैरवा सुमेरपुर,
सुमेरपुर, पाली। ग्राम पंचायत पोमावा के पुराड़ा गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को महिलाओं एवं श्रमिकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वावधान में एसबीआई बैंक द्वारा संचालित क्रिसिल फाउंडेशन के ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर मदन मेघवाल ने उपस्थित महिलाओं एवं श्रमिकों को बैंक खाता खुलवाने, बीमा योजनाओं, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना तथा बचत के महत्व के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने ऑनलाइन एवं साइबर ठगी से बचाव के उपाय भी बताए। मेघवाल ने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाता नंबर, OTP या अन्य गोपनीय बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। फर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक से भी सावधान रहने की अपील की।
उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी हो जाती है तो बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करना चाहिए, ताकि समय रहते शिकायत दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
कार्यक्रम में एएनएम चेतन कंवर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी जीवी, भंवरी देवी, विनोद कंवर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

मुख्य संपादक अरुण बैरवा सुमेरपुर, 9461830820
#JawaiDigitalNews #SumerpurNews #Pomawa #Purada #PaliNews #RajasthanNews #CyberFraud #SBI #CRISILFoundation #WomenAwareness




