सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

सुमेरपुर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान, पौधरोपण और रक्तदान शिविर

सुमेरपुर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान, पौधरोपण और रक्तदान शिविर

सुमेरपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर नगर पालिका सुमेरपुर की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 एवं विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, नगर पालिका उपाध्यक्ष वीणा देवड़ा एवं अधिशाषी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम की शुरुआत गांधी प्रतिमा पर कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत द्वारा माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद सिंहप्रस्थ तालाब पर एक साथ एक घंटा स्वैच्छिक श्रमदान किया गया। इस दौरान स्वच्छता का संदेश देते हुए जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने श्रमदान में भाग लिया। साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया।

सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण और सम्मान

नगर पालिका परिसर में सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच के लिए हेल्थ कैंप लगाया गया। शिविर में सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ उनका सम्मान भी किया गया।
शहर के प्रमुख चौराहों एवं सर्किलों पर विद्यालय की छात्राओं ने रंगोलियां बनाकर स्वच्छता और जनजागरूकता का संदेश दिया।

रक्तदान के लिए किया प्रेरित

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार, नगर पालिका उपाध्यक्ष वीणा देवड़ा, अधिशाषी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित, ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद गिरी सहित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया।
इस दौरान आम नागरिकों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया तथा रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि गणपतसिंह राजपुरोहित, पूनमसिंह परमार, नटवर रामिणा, रविकान्त रावल, जितेन्द्र लौहार, प्रेमचंद बरूत, भुवनेश कुमार वैष्णव, मनोहर सिंह, मांगीलाल सुथार, फुलाराम सुथार, मेहुल कुमार सहित पालिका स्वास्थ्य निरीक्षक यशवन्त परिहार, कनिष्ठ अभियंता जितेन्द्र मुरारी, पालिका कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

जवाई डिजिटल न्यूज़
मुख्य संपादक अरुण बैरवा सुमेरपुर, 9461830820

#JawaiDigitalNews #Sumerpur #SwachhataHiSeva #GandhiJayanti #ViksitBharat #SumerpurNews #PaliNews #RajasthanNews

Leave a Comment

और पढ़ें