बिरामी सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी
बिरामी सोलर प्लांट को चोरों ने बनाया निशाना, कॉपर केबल व कनेक्टर चोरी
22 सितंबर की रात चोरी की वारदात, विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज

साण्डेराव। साण्डेराव थाना क्षेत्र के बिरामी स्थित सोलर प्लांट से अज्ञात चोर कॉपर केबल एवं कनेक्टर चोरी कर ले गए। घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पराक्रमसिंह पुत्र स्वर्गीय दिलीपसिंह राजपूत, उम्र 34 वर्ष, पेशा सोलर प्लांट, निवासी बिरामी ने रिपोर्ट दी कि 22 सितंबर की रात अज्ञात चोर बिरामी स्थित सोलर प्लांट में घुसे और वहां से कॉपर केबल एवं कनेक्टर चोरी कर ले गए।
रिपोर्ट के आधार पर साण्डेराव थाना पुलिस ने धारा 136 विद्युत अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा घटनास्थल की जानकारी जुटाने के साथ अज्ञात चोरों की पहचान एवं चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।




