कोसेलाव में बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, अघोषित कटौती और लो-वोल्टेज से राहत की मांग
भावेश कुमार सेन के नेतृत्व में JdVVNL के अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन, लोड बैलेंसिंग और ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने की मांग

सुमेरपुर/कोसेलाव। ग्राम पंचायत कोसेलाव में लंबे समय से चली आ रही अघोषित बिजली कटौती, बार-बार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JdVVNL), पाली के अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
युवा नेता एवं सरपंच उम्मीदवार भावेश कुमार सेन (भावेश भाई) के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं होने के कारण आम नागरिकों के साथ किसानों, विद्यार्थियों और छोटे व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में विशेष रूप से रखीमजी मेला जो मंदिर, दवासियों की ढाणी और पशु अस्पताल क्षेत्र में लोड एवं लो-वोल्टेज की समस्या के समाधान की मांग रखी गई।

इन मांगों पर बनी सहमति
वार्ता के दौरान ग्रामीणों ने विद्युत व्यवस्था में सुधार को लेकर विभिन्न मांगें रखीं। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार अधिकारियों ने तकनीकी स्तर पर समस्याओं की जांच एवं आवश्यक सुधार का आश्वासन दिया।
- लोड बैलेंसिंग: गांव के विद्युत लोड की तकनीकी जांच कर लोड बैलेंसिंग दुरुस्त करने की मांग।
- ट्रांसफार्मर की जांच: ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की जांच तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त या अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने की मांग।
- ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज: बार-बार होने वाली ट्रिपिंग एवं कम वोल्टेज की समस्या के समाधान की मांग।
- लाइन एवं उपकरणों की मरम्मत: जर्जर एवं ओवरलोडेड विद्युत लाइनों और उपकरणों की मरम्मत की मांग।
प्रतिनिधिमंडल के अनुसार विद्युत विभाग के अधिकारियों ने जल्द तकनीकी टीम भेजकर मौके का निरीक्षण करवाने तथा आवश्यक सुधार कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया।
भावेश भाई ने कहा कि ग्रामीणों की विद्युत संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों के समक्ष ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया है और अब समाधान की दिशा में जल्द कार्रवाई की उम्मीद है।
ये ग्रामीण रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपने एवं वार्ता के दौरान एडवोकेट रामरतन सोलंकी, समाजसेवी सुरेंद्र कुमार परमार, मुकेश सुथार, राकेश मेवाड़ा कलाल, विमल माली, किशोर माली, धीरज माली, गिरीश सुथार, राहुल मेवाड़ा, किशन चौहान, सुरेश भार्गव सहित कई स्थानीय ग्रामीण एवं प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।
रिपोर्ट: Jawai Digital News

JAWAI DIGITAL NEWS
मुख्य संपादक — अरुण बैरवा, सुमेरपुर
मोबाइल: 9461830820
“हर गांव, हर शहर… सच के साथ हर खबर पर हमारी नज़र।”




