🎯 निशाने पर सटीक लक्ष्य, खेल भावना से सजेगा मुकाबला

यूनिक चिल्ड्रन एकेडमी सुमेरपुर में 70वीं जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ, 21 टीमों के 66 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
सुमेरपुर। यूनिक चिल्ड्रन एकेडमी, सुमेरपुर में 70वीं जिला स्तरीय राइफल शूटिंग (14 वर्ष छात्र-छात्रा) प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर से पहुंची 21 टीमों के कुल 66 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन Target RWS Academy के सानिध्य में किया जा रहा है।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि श्री रवीन्द्र कुमार त्रिवेदी, पर्यवेक्षक एवं प्रधानाचार्य राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सांडेराव रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि दलपत सिंह चौहान, प्रशासनिक अधिकारी, CBEO सुमेरपुर, पूर्व प्रधानाचार्य श्याम सुंदर लोहार, प्रमोद कुमार गिरी (BHMO), चिकित्सालय सुमेरपुर, अमित शर्मा (XEN), बिजली घर सुमेरपुर, गोविंद कुमार गुप्ता (BOB मैनेजर) तथा श्रीमती निधि राजावत उपस्थित रहे।
विद्यालय संस्थापक श्री प्रताप सिंह ने अतिथियों एवं प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उद्बोधन दिया। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, एकाग्रता और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता की निर्णायक संयोजक श्रीमती निहारिका शक्तावत ने राइफल शूटिंग खेल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के नियमों एवं प्रक्रिया से अवगत कराया।
आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह नजर आया। कम उम्र में निशानेबाजी जैसे अनुशासन और एकाग्रता वाले खेल में प्रतिभागिता कर रहे खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता अपनी प्रतिभा को जिला स्तर पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
प्रतियोगिता के कार्यालय संबंधी कार्य श्री अशोक चोरड़िया, श्री कुशल त्रिवेदी, श्री विक्रम सिंह एवं श्री भरत सिंह द्वारा संपादित किए गए।
Jawai Digital News — सच के साथ, सबसे आगे
मुख्य संपादक अरुण बैरवा सुमेरपुर, 9461830820










