सुमेरपुर से 75 किलोमीटर दूर पाली से क्यों मंगवाया डिब्बाबंद भोजन? पैकेट खोलते ही दुर्गंध की शिकायत, सरकारी कार्मिकों की सेहत से खिलवाड़ की जिम्मेदारी किसकी ? सरकारी ट्यूबवेल से चोरी-छिपे पानी लेना पड़ा भारी! नगरपालिका अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा ने मौके पर रुकवाया निर्माण कार्य, एफआईआर के निर्देश सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल

सुमेरपुर में चुनावी सरगर्मी तेज: चाय की थड़ी से मंदिरों तक टिकट को लेकर मंथन,

सुमेरपुर में चुनावी सरगर्मी तेज: चाय की थड़ी से मंदिरों तक टिकट को लेकर मंथन

मुख्य संपादक अरुण बैरवा सुमेरपुर

सुमेरपुर। नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर सुमेरपुर में सियासी हलचल तेज हो गई है। टिकट की दौड़ में शामिल दावेदार अब अपने-अपने स्तर पर समीकरण साधने में जुट गए हैं। कहीं चाय की थड़ी पर चुनावी चर्चा गरम है, तो कहीं नुक्कड़ सभाओं और मंदिरों में बैठकों के जरिए टिकट से लेकर जीत की रणनीति पर मंथन चल रहा है।

शनिवार को सुमेरपुर के इमली वाले हनुमान जी मंदिर में भी चुनावी चर्चाओं का दौर देखने को मिला। वार्ड संख्या 14 से युवा, सेवाभावी एवं वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर रहने वाले दीपेश अग्रवाल ने अपनी दावेदारी को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं वार्ड संख्या 13 से बाबूलाल सुथार सहित अन्य दावेदारों के आवेदन भी चर्चा का विषय रहे।

मंदिर परिसर में टिकट और संभावित जीत को लेकर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के बीच विचार-विमर्श हुआ। वार्ड की स्थानीय परिस्थितियों, संभावित प्रत्याशियों की पकड़ और चुनावी समीकरणों पर भी चर्चा होती रही। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वार्ड नंबर 13 से दीपेश अग्रवाल की दावेदारी पर नजर

वार्ड संख्या 14 से दावेदारी कर रहे दीपेश अग्रवाल युवा चेहरा होने के साथ सेवाभावी छवि और वार्ड के विकास को लेकर सक्रिय रहने की बात कह रहे हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि वार्ड के सर्वांगीण विकास, जनसमस्याओं के समाधान और आमजन के बीच सक्रियता को प्राथमिकता देने वाला युवा नेतृत्व जरूरी है।

फिलहाल टिकट को लेकर अंतिम तस्वीर सामने नहीं आई है, लेकिन सुमेरपुर में बढ़ती चुनावी गतिविधियों ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में राजनीतिक मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है। अब सभी की नजरें पार्टी के फैसले और अंतिम प्रत्याशियों की घोषणा पर टिकी हैं।

केबिनेट मंत्री के बहुत करीबी बताए जा रहे है गोयल

जवाई डिजिटल न्यूज़ | सुमेरपुर

#सुमेरपुर #नगरपालिका_चुनाव2026 #चुनावी_सरगर्मी #टिकट_की_दौड़ #दीपेश_अग्रवाल #वार्ड14 #बाबूलाल_सुथार #भाजपा #JawaiDigitalNews

Leave a Comment

और पढ़ें