सुमेरपुर से 75 किलोमीटर दूर पाली से क्यों मंगवाया डिब्बाबंद भोजन? पैकेट खोलते ही दुर्गंध की शिकायत, सरकारी कार्मिकों की सेहत से खिलवाड़ की जिम्मेदारी किसकी ? सरकारी ट्यूबवेल से चोरी-छिपे पानी लेना पड़ा भारी! नगरपालिका अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा ने मौके पर रुकवाया निर्माण कार्य, एफआईआर के निर्देश सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल

सुमेरपुर रेल विकास सेवा संस्थान को मिला नया नेतृत्व, चारों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन,रेल सुविधाओं के विस्तार के संकल्प के साथ नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी, पदाधिकारियों ने ली गोपनीयता व दायित्व निर्वहन की शपथ

📞 खबरों के लिए संपर्क करें: अरुण बैरवा, सुमेरपुर – 9461830820

सुमेरपुर रेल विकास सेवा संस्थान को मिला नया नेतृत्व, चारों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

रेल सुविधाओं के विस्तार के संकल्प के साथ नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी, पदाधिकारियों ने ली गोपनीयता व दायित्व निर्वहन की शपथ

सुमेरपुर। शहर के विकास और रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए वर्षों से सक्रिय सुमेरपुर रेल विकास सेवा संस्थान की नई कार्यकारिणी का रविवार को सर्वसम्मति से गठन कर दिया गया। शहर के एक निजी होटल में आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई, जहां चारों प्रमुख पदों पर एक-एक नामांकन प्राप्त होने से सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट जयंतीलाल माली एवं सह संयोजक मिठालाल रांका के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। संस्था के राजेश जोशी ने बताया कि प्रातः 10 बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए प्राप्त सभी नामांकन पत्रों की जांच की गई, जो सही पाए जाने पर सर्वसम्मति से निर्वाचन की घोषणा की गई।

नई कार्यकारिणी इस प्रकार रही

  • अध्यक्ष : पोपटलाल जैन
  • उपाध्यक्ष : गिरीश शर्मा
  • सचिव : जोधराज देवड़ा
  • कोषाध्यक्ष : कैलाश सेन

निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट जयंतीलाल माली ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संस्था के संविधान के अनुरूप गोपनीयता, पारदर्शिता एवं निष्ठापूर्वक दायित्व निभाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच नई टीम का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

रेल विकास को मिलेगी नई गति

बैठक में वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी सुमेरपुर क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार, नई ट्रेनों के संचालन, यात्री सुविधाओं के विकास एवं लंबित रेल परियोजनाओं को गति दिलाने के लिए प्रभावी प्रयास करेगी। संस्था ने जनहित से जुड़े रेल विकास के मुद्दों को सरकार और रेलवे प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाने का भी संकल्प दोहराया।

बड़ी संख्या में सदस्य रहे मौजूद

निर्वाचन के दौरान रमेश राखेचा, रमेश राठौड़, पुखराज चौधरी, भंवर देवड़ा, गोविन्द राठौड़, सत्यप्रकाश गुप्ता, प्रकाश अग्रवाल, जगदीश मेवाड़ा, प्रेमचंद बरूत, प्रकाश कुमावत, नरेश भाटी, लक्ष्मीनारायण मालवीय, नेनमल सोनी, गिरीश राठी, गजराज जैन, विजय वैष्णव, मदन परमार, कानमल जैन, मंगल सेन, चम्पालाल देवड़ा, झूमरमल गर्ग, लालचंद अग्रवाल, दिलीप जैन, प्रकाश शाह मेवाड़ा, विक्रम सिंह चौहान, फौजमल गेहलोत, सोहन सिंह मीणा, रामलाल मौसलपुरिया, भरत सुराणा, रमेश जैन, कांतिलाल बटिया, नीलम बोथरा एवं दाड़मचंद जैन सहित बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।


✍️ जवाई डिजिटल न्यूज़ | सुमेरपुर

📞 खबरों के लिए संपर्क करें:
अरुण बैरवा, सुमेरपुर – 9461830820

“जवाई डिजिटल न्यूज़ — सुमेरपुर से पाली… राजस्थान से देश-दुनिया तक, सच के साथ सबसे आगे।”

Leave a Comment

और पढ़ें