सुमेरपुर से 75 किलोमीटर दूर पाली से क्यों मंगवाया डिब्बाबंद भोजन? पैकेट खोलते ही दुर्गंध की शिकायत, सरकारी कार्मिकों की सेहत से खिलवाड़ की जिम्मेदारी किसकी ? सरकारी ट्यूबवेल से चोरी-छिपे पानी लेना पड़ा भारी! नगरपालिका अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा ने मौके पर रुकवाया निर्माण कार्य, एफआईआर के निर्देश सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल

राष्ट्रहित और श्रमिक हित का संगम: सुमेरपुर से गूंजा विकसित भारत का संकल्प कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत बोले— राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों की भूमिका सबसे अहम, भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक का समापन

अरुण बैरवा, सुमेरपुर – 9461830820

राष्ट्रहित और श्रमिक हित का संगम: सुमेरपुर से गूंजा विकसित भारत का संकल्प

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत बोले— राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों की भूमिका सबसे अहम, भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक का समापन

सुमेरपुर | जवाई डिजिटल न्यूज़

राजस्थान के सुमेरपुर स्थित जैन बोर्डिंग परिसर में आयोजित भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस), राजस्थान की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक का समापन राष्ट्रवाद, संगठन सुदृढ़ीकरण और श्रमिक हितों के प्रति नए संकल्प के साथ हुआ। बैठक में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों तथा श्रमिकों के अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक मंथन किया। यह बैठक 1–2 अगस्त को आयोजित हुई। (Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal)

भारत माता के पूजन से हुआ शुभारंभ

समापन दिवस के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत एवं भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सी. वी. राजेश ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

“भारतीय मजदूर संघ राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम”

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ केवल श्रमिकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाला संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए श्रम की प्रतिष्ठा स्थापित करने वाला देश का अग्रणी संगठन है। उन्होंने राज्य सरकार की श्रमिक कल्याण योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रमिकों के सामाजिक, आर्थिक एवं कौशल विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए सभी श्रमिकों से सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और अनुशासन को मजबूत करने का आह्वान किया तथा विकसित भारत के संकल्प में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

प्रदेश अधिवेशन की तैयारियों पर जोर

द्वितीय सत्र में प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह डाबी ने आगामी प्रदेश अधिवेशन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही श्रमिकों की प्रभावी आवाज बन सकता है। उन्होंने सभी जिला एवं उद्योग संगठनों से अधिवेशन की तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।

17 अगस्त को देशभर में होगा ज्ञापन अभियान

प्रदेश महामंत्री मुकेश सोलंकी ने बताया कि 17 अगस्त को भारतीय मजदूर संघ देशभर में श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी ज्ञापन देगा।

ज्ञापन की प्रमुख मांगों में शामिल हैं—

  • ईएसआईसी एवं ईपीएफ वेतन सीमा में वृद्धि।
  • न्यूनतम ईपीएफ पेंशन बढ़ाना।
  • बोनस पात्रता सीमा में संशोधन।
  • आशा, आंगनबाड़ी, एनएचएम, मिड-डे मील, ग्राम साथिन, प्रबोधक, जनता जल एवं अन्य योजना कर्मियों के मानदेय में वृद्धि।
  • संविदा कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन।
  • बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह।
  • राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन लागू करना।
  • ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा बढ़ाना।

सी. वी. राजेश ने दिया विकसित भारत का मंत्र

भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक सी. वी. राजेश ने “विकसित भारत अभियान में भारतीय मजदूर संघ की भूमिका” विषय पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब श्रमिक वर्ग संगठित, जागरूक और राष्ट्रनिष्ठ होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को प्रत्येक श्रमिक तक पहुंचाने का आह्वान किया।

संगठन विस्तार और श्रमिक हितों पर हुआ गहन मंथन

बैठक में संगठनात्मक मजबूती, श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, आगामी प्रदेश अधिवेशन तथा 17 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेशभर से आए प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

बैठक में महेन्द्र सिंह आसोप, भगवत सिंह, प्रमोद कुमार गिरी, महिपाल सिंह राजपुरोहित, कृष्णपाल सिंह, प्रदीप गिरी, सुमित अग्रवाल, विशाल बोराणा, संजय सुथार, अजय रावल, श्रवण कुमावत, मोहित कुमार, यशपाल माली, हिमांशु परिहार, सिद्धार्थ परिहार, मयूर सोलंकी, कुइया राम देवासी, सुनील चौहान, इंद्र सिंह, हर्ष प्रजापत, इमरान खान, कंचन मालवीय, नीतू, प्रवीणा कुमारी, सुशीला, सलीम खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


\

🟢 जवाई डिजिटल न्यूज़

“सच के साथ, सबसे आगे — आपकी आवाज़, आपका अपना डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।”

📍 सुमेरपुर | पाली | राजस्थान | देश-दुनिया
📞 खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
अरुण बैरवा, सुमेरपुर – 9461830820

Leave a Comment

और पढ़ें