सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

गुजरात में आयुष्मान कार्ड व्यवस्था पर बढ़ा जनदबाव, शैलेश घांची ने सरकार को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

गुजरात में आयुष्मान कार्ड व्यवस्था पर बढ़ा जनदबाव, शैलेश घांची नसरकार को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम                                                       

जवाई डिजिटल न्यूज़ | सुमेरपुर

संपादक: अरुण बैरवा

गुजरात में आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड की सुचारु एवं प्रभावी व्यवस्था को लेकर जनदबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे ने जोर पकड़ लिया है, जहां शैलेश घांची और समाजसेवी तुलसी पटेल के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। आमजन भी बड़ी संख्या में इनकी मांग का समर्थन कर रहे हैं।

शैलेश घांची ने अपने वीडियो संदेश में सरकार को 7 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर आयुष्मान कार्ड से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय में व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे पार्टी गतिविधियों से दूरी बनाने के साथ-साथ अपने संगठनात्मक पद से इस्तीफा देने पर भी विचार करेंगे।

वहीं समाजसेवी तुलसी पटेल भी लंबे समय से इस मुद्दे को प्रमुखता से उठा रहे हैं। वे लगातार वीडियो संदेशों और जनसंपर्क के माध्यम से सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित कर रहे हैं। उन्होंने कई बार आयुष्मान कार्ड से जुड़ी परेशानियों को उजागर करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है।

सोशल मीडिया पर दोनों के वीडियो को हजारों लोग देख और साझा कर रहे हैं। बड़ी संख्या में नागरिक कमेंट्स और संदेशों के माध्यम से अपना समर्थन जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि आयुष्मान भारत जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक बिना किसी बाधा के पहुंचना चाहिए।

शैलेश घांची ने कहा कि सरकार उनकी अपनी है, लेकिन जनता का हित सर्वोपरि है। यदि आम नागरिकों को इलाज में परेशानी हो रही है और आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं मिल रहा है, तो सरकार को इसके कारण स्पष्ट करने चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य दोनों स्तर पर एक ही सरकार होने के बावजूद यदि लोगों को योजना का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, तो इस विषय पर गंभीरता से ध्यान देना आवश्यक है।

अंत में शैलेश घांची और तुलसी पटेल ने सरकार से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आयुष्मान कार्ड व्यवस्था में शीघ्र सुधार करने की अपील की, ताकि प्रदेश के प्रत्येक पात्र नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके।


📰 जवाई डिजिटल न्यूज़ | सुमेरपुर
संपादक: अरुण बैरवा
मो.: 9461830820

Leave a Comment

और पढ़ें