ग्रामीण सेवा शिविर में उमड़ा जनसैलाब, गर्भवती महिलाओं को वितरित किए न्यूट्री किट, कई विभागों ने मौके पर दी राहत
सुमेरपुर, 3 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत पावा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने आमजन की समस्याओं का समाधान करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया। शिविर के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं को उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार ने महिला पर्यवेक्षक प्रिया वर्मा की उपस्थिति में न्यूट्री किट वितरित कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।