सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

वेयरहाउस के पीछे का गेट तोड़कर रायड़े की 35 बोरियां चोरी
सुमेरपुर। सुमेरपुर सदर थाना क्षेत्र के पाली-सलोधरिया इलाके में स्थित एक वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपियों ने कथित तौर पर वेयरहाउस के पीछे के गेट का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, नेशनल कमोडिटीज मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड, गुरुग्राम में मैनेजर के पद पर कार्यरत कुलदीप कुमार पुत्र जगदीश कुमार, उम्र 34 वर्ष, निवासी राजीवनी कॉलोनी, सुमेरपुर ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 7 और 8 जुलाई 2026 के दौरान दिन के समय हुई। अज्ञात व्यक्ति वेयरहाउस के पीछे के गेट का ताला तोड़कर रायड़े की कुल 35 बोरियां चोरी कर ले गए।
पुलिस ने 12 अक्टूबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरी की वारदात और आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें