सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

NSS के एक दिवसीय शिविर का समापन, विद्यार्थियों ने दिया नशामुक्ति और स्वच्छता का संदेश

NSS के एक दिवसीय शिविर का समापन, विद्यार्थियों ने दिया नशामुक्ति और स्वच्छता का संदेश

सुमेरपुर/तखतगढ़। स्थानीय संघवी केसरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तखतगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के द्वितीय एक दिवसीय शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक किया गया। स्वयंसेवकों ने श्रमदान, स्वच्छता एवं खेलकूद गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मां सरस्वती की वंदना से हुआ शुभारंभ

शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह तंवर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष माल्यार्पण कर किया। उद्घाटन सत्र में प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह तंवर एवं बृजेश सिंह यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति और इसके दुष्प्रभावों पर चिंता जताई।
उन्होंने विद्यार्थियों से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया गया।

श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप कुमार ढाका के नेतृत्व में आयोजित शिविर के दौरान स्वयंसेवकों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई की। स्वयंसेवकों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए परिसर को स्वच्छ रखने में सहयोग किया।

खेलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह

शिविर के दूसरे सत्र में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा दिया गया।

विद्यालय स्टाफ का रहा सहयोग

शिविर को सफल बनाने में विद्यालय के भगवत सिंह, प्रीतम कुमार एवं तलसाराम का विशेष सहयोग रहा। वहीं बृजेश सिंह एवं दलवीर सिंह की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने शिविरार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए विभिन्न गतिविधियों में उनका उत्साहवर्धन किया।

जवाई डिजिटल न्यूज़
मुख्य संपादक अरुण बैरवा सुमेरपुर, 9461830820

#JawaiDigitalNews #Sumerpur #Takhatgarh #NSS #विद्यालयतखतगढ़ #राष्ट्रीयसेवायोजना #श्रमदान #स्वच्छतासंदेश #नशामुक्तिसंदेश #PaliNews

Leave a Comment

और पढ़ें