सुमेरपुर में घर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज
सुमेरपुर। कस्बा सुमेरपुर में 2-3 अक्टूबर की मध्यरात्रि अज्ञात चोर एक मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। इस संबंध में पुलिस थाना सुमेरपुर में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गुड़िया निवासी धीरज पाल सिंह पुत्र अमरसिंह, उम्र 28 वर्ष, राजपूत ने रिपोर्ट दी कि उसकी मोटरसाइकिल को अज्ञात मुल्जिम चोरी कर ले गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य माध्यमों से जांच की जा रही है।