प्रान्त स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में सुमेरपुर-शिवगंज शाखा प्रथम
आर्य कन्या गुरुकुल शिवगंज की ब्रह्मचारिणियों ने 18 टीमों के बीच हासिल किया पहला स्थान, अब जयपुर में क्षेत्रीय स्तर पर करेंगी प्रतिभाग

सुमेरपुर/बालोतरा। भारत विकास परिषद् की ओर से 4 अक्टूबर को बालोतरा में आयोजित प्रान्त स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में भारत विकास परिषद् सुमेरपुर-शिवगंज शाखा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर शाखा का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में आर्य कन्या गुरुकुल शिवगंज की ब्रह्मचारिणियों ने देशभक्ति एवं लोकसंस्कृति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर निर्णायकों एवं दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
शाखा सचिव डॉ. देवेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रान्त स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 18 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता सौहार्दपूर्ण वातावरण में अनुशासन के साथ संपन्न हुई। हिंदी एवं संस्कृत समूहगान के संयुक्त योगफल के आधार पर आर्य कन्या गुरुकुल की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
हिंदी-संस्कृत के संयुक्त परिणाम में प्रथम
प्रतियोगिता के परिणाम में आर्य कन्या गुरुकुल, शाखा सुमेरपुर-शिवगंज विजेता रहा। टीम ने हिंदी गीत क्रमांक 8 तथा संस्कृत गीत क्रमांक 20 प्रस्तुत किया। दल में 8 छात्राएं एवं 3 वादक, कुल 11 सदस्य शामिल रहे।
उपविजेता राजस्थान नोबल पब्लिक स्कूल, फालना (शाखा फालना-बाली) रहा। टीम में 6 छात्राएं एवं 2 वादक सहित कुल 8 सदस्य शामिल थे।
तृतीय स्थान वंदे मातरम शिक्षण संस्थान, पाली (शाखा पाली) एवं बाल मंदिर विशिष्ट पूर्व प्राथमिक बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोधपुर (शाखा जोधपुर मारवाड़) ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।

अर्पित जैन शाह ने दी विशेष संगीत तालीम
परिषद् सदस्य एवं प्रभारी चरणजीतसिंह दुआ ने बताया कि आर्य कन्या गुरुकुल की ब्रह्मचारिणियों को सुमेरपुर के उभरते संगीतकार अर्पित जैन शाह ने अथक प्रयासों के साथ सुर एवं संगीत की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया। उनकी तालीम एवं मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप गुरुकुल की छात्राओं ने प्रान्त स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया।
उन्होंने कहा कि टीम की इस उपलब्धि से सुमेरपुर-शिवगंज शाखा सहित क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।
अब जयपुर में होगी अगली परीक्षा
शाखा अध्यक्ष परबतसिंह राठौड़ ने बताया कि प्रान्त स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम अब आगामी 15 नवंबर को जयपुर में आयोजित क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगी। टीम को आगामी प्रतियोगिता के लिए तैयारियां कराई जा रही हैं।
पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम में सुमेरपुर से भारत विकास परिषद् के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. महेंद्र गहलोत एवं प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी प्रमिला गहलोत भी उपस्थित रहे। टीम की सफलता पर परिषद् पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने छात्राओं, वादकों, प्रशिक्षक तथा गुरुकुल परिवार को शुभकामनाएं दीं।
भारत विकास परिषद् शाखा सुमेरपुर-शिवगंज ने इस उपलब्धि को शाखा एवं क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए आगामी क्षेत्रीय प्रतियोगिता में भी टीम के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

मुख्य संपादक अरुण बैरवा सुमेरपुर 306902
Jawai Digital News
हर गांव, हर शहर… सच के साथ हर खबर पर हमारी नज़र।
#Hashtags
#JawaiDigitalNews #ArunBairwa #SumerpurNews #BharatVikasParishad #SumerpurShivganj #RashtriyaSamuhGaan #GroupSongCompetition #Balotra #Shivganj #Sumerpur #PaliNews #RajasthanNews #AryaKanyaGurukul #ArpitJainShah




