सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

चार साल से फरार 3.05 लाख की चोरी का आरोपी बारा से गिरफ्तार सुमेरपुर पुलिस की विशेष टीम ने स्थाई वारंटी एवं उद्घोषित अपराधी शिशिवादान उर्फ शिवा को दबोचा

चार साल से फरार 3.05 लाख की चोरी का आरोपी बारा से गिरफ्तार

सुमेरपुर पुलिस की विशेष टीम ने स्थाई वारंटी एवं उद्घोषित अपराधी शिशिवादान उर्फ शिवा को दबोचा

   

सुमेरपुर। सुमेरपुर पुलिस ने फरार एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत करीब चार साल से फरार चल रहे चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने शिशिवादान उर्फ शिवा पुत्र प्रभुलाल (37), निवासी धूमेण, थाना मोठपुर, जिला बारा को बारा से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ न्यायालय की ओर से स्थाई वारंट जारी होने के साथ उसे भगौड़ा एवं उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी।

ट्रक से 3.05 लाख रुपये चोरी का आरोप

मामला 14 अप्रैल 2023 का है। परिवादी अनीश पुत्र गफूर खां निवासी पारली, थाना पन्देवर, तहसील मालपुरा, जिला टोंक ने सुमेरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक शिशिवादान उर्फ शिवा उसके ट्रक पर खलासी के रूप में काम करता था। आरोप है कि इसी दौरान ट्रक में रखे 3 लाख 5 हजार रुपये चोरी कर वह फरार हो गया।

रिपोर्ट के आधार पर सुमेरपुर थाने में प्रकरण संख्या 169/2023, धारा 379 भादंसं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। आरोपी के लगातार फरार रहने पर न्यायालय द्वारा उसे स्थाई वारंटी एवं उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया।

रिकॉर्ड खंगाला, सूचना तंत्र से मिली अहम जानकारी

आरोपी की तलाश के लिए गठित विशेष टीम ने उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और उपलब्ध डेटाबेस को खंगाला। इसके साथ ही संभावित ठिकानों एवं गतिविधियों पर निगरानी रखी गई। पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ तकनीकी सहायता से भी जानकारी जुटाई।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम को आरोपी के बारा में होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए शिशिवादान उर्फ शिवा को बारा से दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया।

ये पुलिसकर्मी रहे कार्रवाई में शामिल

कार्रवाई में थानाधिकारी सवाई सिंह राठौड़, सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार, कांस्टेबल दिलीप सिंह नं. 1459, कांस्टेबल खेताराम नं. 1343 थाना सुमेरपुर तथा कांस्टेबल राजकुमार नं. 413 थाना नाणा की भूमिका रही।

पुलिस ने की आमजन से अपील

पाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस के अनुसार सूचना व्हाट्सऐप नंबर 9251255006 पर भी दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

मुख्य संपादक अरुण बैरवा सुमेरपुर, 9461830820

#Hashtags

#Sumerpur #SumerpurPolice #PaliPolice #CrimeNews #CrimeNewsRajasthan #चोरी #गिरफ्तारी #पुलिसकार्रवाई #स्थाईवारंटी #पाली #सुमेरपुर #राजस्थान #JawaiDigitalNews

Leave a Comment

और पढ़ें