ट्रांसफार्मर से एल्युमिनियम वाइंडिंग व बिजली तार चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
साण्डेराव। साण्डेराव थाना क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफार्मर से एल्युमिनियम वाइंडिंग का सामान और बिजली के तार चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कनिष्ठ अभियंता (पवस), जोधपुर डिस्कॉम सुनील कुमार पुत्र ईदलचंद जाटव, निवासी खरवाली, पोस्ट दहगांव, थाना बयाना, जिला भरतपुर ने पुलिस को रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया गया कि 16 व 17 सितंबर 2026 के दौरान अज्ञात आरोपियों ने ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए उसके अंदर से एल्युमिनियम वाइंडिंग का सामान तथा विद्युत तार चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्युत विभाग की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। रिपोर्ट के आधार पर साण्डेराव पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण संख्या 140/18.09.2026 दर्ज किया है। मामला धारा 136 विद्युत अधिनियम के तहत दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश और घटना की जांच शुरू कर दी है। जवाई डिजिटल न्यूज का संदेश: हर गांव, हर शहर… सच के साथ हर खबर पर हमारी नज़र। मुख्य संपादक अरुण बैरवा सुमेरपुर, 9461830820