पिचावा में मेघवाल समाज का महासम्मेलन, एकता और सामाजिक उत्थान का दिया संदेश

शिक्षा, युवा भागीदारी, समाज उत्थान और प्रभावी प्रतिनिधित्व पर हुआ मंथन
पिचावा। सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के पिचावा गांव में मेघवाल समाज महासम्मेलन एवं स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास और भाईचारे के माहौल में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में पाली जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लेकर सामाजिक एकता का संदेश दिया।
समारोह में समाज की एकजुटता, शिक्षा के प्रति जागरूकता, युवाओं की भागीदारी, सामाजिक उत्थान, विकास तथा राजनीतिक क्षेत्र में प्रभावी भूमिका और प्रतिनिधित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने समाज की प्रगति के लिए शिक्षा और युवा शक्ति को मजबूत आधार बताते हुए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव जोगाराम सोलंकी, विधायक प्रत्याशी शोभा सोलंकी, विधायक प्रत्याशी सुरेन्द्र परमार, भाजपा एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मेघाराम परमार, गोमाराम रमेशा, नारायण मनिहारी सहित समाज के प्रमुख नेताओं एवं गणमान्यजनों ने शिरकत की। अतिथियों ने समाजबंधुओं को संबोधित करते हुए सामाजिक एकता, शिक्षा और विकास के लिए मिलकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

युवाओं और कार्यकर्ताओं की रही अहम भूमिका
महासम्मेलन को सफल बनाने में भैरू भाई सोलंकी, लालाराम, मुकेश दहिया, प्रकाश राणावत, मदन जॉक्सन, पन्नाराम, मोहन परमार, बाबूलाल, भीमाराम, तुलसाराम, चेलाराम सहित समाज के युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया।
आयोजकों ने सम्मेलन में पहुंचे सभी समाजबंधुओं, अतिथियों, युवाओं और सहयोगकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सामाजिक चेतना को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को समाजहित में आगे आने की प्रेरणा देते हैं।
जवाई डिजिटल न्यूज़ | सुमेरपुर
हर गांव, हर शहर… सच के साथ हर खबर पर हमारी नज़र।






