सुमेरपुर से 75 किलोमीटर दूर पाली से क्यों मंगवाया डिब्बाबंद भोजन? पैकेट खोलते ही दुर्गंध की शिकायत, सरकारी कार्मिकों की सेहत से खिलवाड़ की जिम्मेदारी किसकी ? सरकारी ट्यूबवेल से चोरी-छिपे पानी लेना पड़ा भारी! नगरपालिका अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा ने मौके पर रुकवाया निर्माण कार्य, एफआईआर के निर्देश सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल

नशे के खिलाफ शिवगंज में गूंजा जागरूकता का संदेश, युवाओं ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प राजकीय महाविद्यालय शिवगंज में विशेष व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

नशे के खिलाफ शिवगंज में गूंजा जागरूकता का संदेश, युवाओं ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

राजकीय महाविद्यालय शिवगंज में विशेष व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर |

सुमेरपुर/शिवगंज। “नशे से दूरी—स्वस्थ जीवन की मजबूरी” के संदेश के साथ राजकीय महाविद्यालय शिवगंज में नशा मुक्त राजस्थान संकल्प माह–2026 के तहत नशा मुक्ति क्लब के तत्वावधान में विशेष व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. रवि शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में समाजसेवी श्री तरुण कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने व्यक्तिगत जीवन के अनुभव साझा करते हुए नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रखे विचार

इस अवसर पर “नशा मुक्त युवा एवं स्वस्थ जीवनशैली” विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणामों, युवा पीढ़ी पर इसके प्रभाव और नशा मुक्त समाज निर्माण के उपायों पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता में खुशबू कुमारी, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राधिका राजपूत, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि युवराज रावण, बी.कॉम पंचम सेमेस्टर एवं हितेश गहलोत, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

प्राचार्य ने युवाओं से किया नशे से दूर रहने का आह्वान

प्राचार्य डॉ. रवि शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

नशा मुक्ति क्लब की संयोजिका एवं सहायक आचार्य सुश्री यामिनी सोलंकी ने संकल्प माह–2026 के तहत पूरे माह आयोजित होने वाली विभिन्न जागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में नशा मुक्ति क्लब के सह-संयोजक श्री नरपत राम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

कार्यक्रम में महाविद्यालय विकास समिति के सदस्य श्री कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री लालाराम जांगिड़ ने किया। अंत में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवन जीने का संदेश दिया।

जवाई डिजिटल न्यूज़ सुमेरपुर का संदेश:

“नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो—युवा शक्ति से बनेगा नशा मुक्त राजस्थान।”

मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर | 9461830820

Leave a Comment

और पढ़ें