सुमेरपुर से 75 किलोमीटर दूर पाली से क्यों मंगवाया डिब्बाबंद भोजन? पैकेट खोलते ही दुर्गंध की शिकायत, सरकारी कार्मिकों की सेहत से खिलवाड़ की जिम्मेदारी किसकी ? सरकारी ट्यूबवेल से चोरी-छिपे पानी लेना पड़ा भारी! नगरपालिका अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा ने मौके पर रुकवाया निर्माण कार्य, एफआईआर के निर्देश सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल

नशे के खिलाफ शिवगंज कॉलेज की हुंकार, कलम और रंगों ने बोला—‘नशे को ना, जिंदगी को हां’ निबंध में विचारों की ताकत तो पोस्टरों में दिखा जागरूकता का जुनून, “नशा मुक्त राजस्थान संकल्प माह-2026” में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर

नशे के खिलाफ शिवगंज कॉलेज की हुंकार, कलम और रंगों ने बोला—‘नशे को ना, जिंदगी को हां’
निबंध में विचारों की ताकत तो पोस्टरों में दिखा जागरूकता का जुनून, “नशा मुक्त राजस्थान संकल्प माह-2026” में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा


शिवगंज। नशे के खिलाफ जंग सिर्फ भाषणों तक सीमित नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी की सोच और संकल्प से भी लड़ी जा सकती है। इसी संदेश को साकार करते हुए राजकीय महाविद्यालय, शिवगंज में आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार “नशा मुक्त राजस्थान संकल्प माह-2026” के तहत निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी कलम, विचारों और रंगों के जरिए नशे के दुष्परिणामों को सामने रखते हुए नशामुक्त जीवन का संदेश दिया।
कलम ने लिखा नशे के खिलाफ संदेश
निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दिव्या कुमारी (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान हासिल किया। राधिका राजपुरोहित (बी.ए. द्वितीय वर्ष) द्वितीय रहीं, जबकि कल्पना (बी.ए. तृतीय वर्ष) एवं हिमांशी (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।


पोस्टरों में उभरी नशामुक्त समाज की तस्वीर
पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की रचनात्मकता देखते ही बनी। मोनिका सोनी (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गिरजा कुमारी (बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर) एवं मुस्कान (प्रथम सेमेस्टर) ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा संजना देवड़ा (तृतीय सेमेस्टर), भूमिका (प्रथम सेमेस्टर) एवं सिमरन राजपुरोहित (प्रथम सेमेस्टर) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका श्री लालाराम जांगीड़ एवं श्री मनोज चौधरी ने निभाई।
पूरे महीने चलेगा जागरूकता का अभियान
नशामुक्ति क्लब की संयोजक सहायक आचार्य यामिनी सोलंकी ने विद्यार्थियों को पूरे माह आयोजित होने वाली गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत नशामुक्ति जागरूकता व्याख्यान, भाषण प्रतियोगिता, शॉर्ट वीडियो एवं रील मेकिंग प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन में सह-संयोजक श्री नरपत राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय स्टाफ ने सहभागिता करते हुए नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।


जवाई डिजिटल न्यूज़ | सुमेरपुर
मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर
📞 9461830820
खास संदेश
“युवा शक्ति का यही संकल्प—नशामुक्त हो अपना राजस्थान।”

Leave a Comment

और पढ़ें