सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

सुमेरपुर में तिरंगे के रंग में रंगेगा शहर, भाजपा निकालेगी भव्य पैदल तिरंगा रैली शुक्रवार सुबह 9:30 बजे झांसी रानी सर्कल से शुरू होगी रैली, महात्मा गांधी सर्कल तक होगा समापन

मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर

सुमेरपुर में तिरंगे के रंग में रंगेगा शहर, भाजपा निकालेगी भव्य पैदल तिरंगा रैली

शुक्रवार सुबह 9:30 बजे झांसी रानी सर्कल से शुरू होगी रैली, महात्मा गांधी सर्कल तक होगा समापन

सुमेरपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा सुमेरपुर एवं बांंकली मंडल के संयुक्त सानिध्य में शुक्रवार सुबह 9:30 बजे भव्य पैदल तिरंगा रैली निकाली जाएगी। रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और शहरवासियों में खासा उत्साह है।

तिरंगा रैली झांसी रानी सर्कल से रवाना होकर महात्मा गांधी सर्कल तक पहुंचेगी। रैली में स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत भी शिरकत करेंगे। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नगरवासी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ रैली में शामिल होंगे।

रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा सुमेरपुर मंडल अध्यक्ष रविकांत रावल एवं बांंकली मंडल अध्यक्ष हनुमंत सिंह के नेतृत्व में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने का आह्वान किया गया है।

वहीं सरस डेयरी अध्यक्ष प्रताप सिंह बिटिया, पूनम सिंह परमार सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी रैली में भाग लेंगे। आयोजकों का कहना है कि तिरंगा रैली के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश दिया जाएगा।

🇮🇳 राष्ट्रभक्ति के रंग में दिखेगा सुमेरपुर

तिरंगा रैली के दौरान शहर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिलेगा। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर ‘हर हाथ में तिरंगा, हर दिल में देशभक्ति’ के संदेश को मजबूत करें।

जवाई डिजिटल न्यूज़ | सुमेरपुर
मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर
स्लोगन: हर गांव, हर शहर… सच के साथ हर खबर पर हमारी नज़र।

#JawaiDigitalNews #Sumerpur #TirangaRally #IndependenceDay #15August #JaiHind #VandeMataram

Leave a Comment

और पढ़ें