सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

सुमेरपुर सिटी थाने में सीएलजी बैठक: त्योहारों की सुरक्षा से लेकर चोरियों और नशे तक पर हुआ मंथन

सुमेरपुर सिटी थाने में सीएलजी बैठक: त्योहारों की सुरक्षा से लेकर चोरियों और नशे तक पर हुआ मंथन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से डीजीपी-आईजी ने लिया फीडबैक, चिन्हित स्थानों पर जल्द तैनात होंगे पुलिसकर्मी

से

सुमेरपुर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के साथ शहर की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने को लेकर मंगलवार को सुमेरपुर सिटी थाना परिसर में शांति समिति एवं सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में सीएलजी एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे। वहीं पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा एवं जोधपुर रेंज आईजी सत्येंद्र सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सदस्यों से सीधे संवाद कर क्षेत्र की स्थिति एवं समस्याओं का फीडबैक लिया।

त्योहारों पर शांति और भाईचारे का संदेश

बैठक के दौरान आगामी 15 अगस्त, बारावफात, रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी एवं देवझूलनी एकादशी सहित अन्य त्योहारों को लेकर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था पर चर्चा हुई। उच्च अधिकारियों ने पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे, सद्भाव और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने पर जोर दिया।

अधिकारियों ने आमजन से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस तक पहुंचाने की अपील की।

चोरियों और नशे का मुद्दा भी उठा

बैठक में सीएलजी सदस्यों ने शहर की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से पुलिस अधिकारियों के सामने रखा। सदस्यों ने बढ़ती चोरी की घटनाओं, एमडी ड्रग्स के बढ़ते चलन, अवैध हथियारों की गतिविधियों, बड़े साइलेंसर लगी मोटरसाइकिलों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण तथा यातायात व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

सदस्यों ने शहर में पुलिस गश्त बढ़ाने, संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने तथा असामाजिक गतिविधियों पर नियमित निगरानी रखने की आवश्यकता बताई।

चिन्हित स्थानों पर जल्द तैनात होंगे पुलिसकर्मी

थानाधिकारी सवाई सिंह माहावर ने सीएलजी सदस्यों की समस्याएं एवं सुझाव सुनते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि शहर की सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर पुलिस स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही शहर में चिन्हित महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस कार्मिक तैनात किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस गश्त एवं निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस और आमजन के बीच बेहतर तालमेल पर जोर

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान डीजीपी एवं आईजी ने भी क्षेत्र से प्राप्त समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई एवं बेहतर पुलिसिंग का भरोसा दिलाया। उन्होंने सीएलजी सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में बड़ी संख्या में सीएलजी एवं शांति समिति के सदस्य और पुलिस थाना स्टाफ मौजूद रहे।

शादी, विवाह, धार्मिक प्रसंगों में सुरक्षा व्यवस्था हेतु बाउंसर के लिए संपर्क करे

जवाई डिजिटल न्यूज़ | सुमेरपुर

मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर

Leave a Comment

और पढ़ें