सेवा बस्ती में मानवता की मिसाल… बजरंग दल के निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 75 जरूरतमंदों को मिला उपचार
“स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार” — एडवोकेट शैतानसिंह बिरोलिया

सुमेरपुर | जवाई डिजिटल न्यूज़
जाखा नगर सेवा बस्ती में शुक्रवार को मानव सेवा का प्रेरणादायी दृश्य देखने को मिला, जब विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद 75 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श देने के साथ आवश्यक दवाइयाँ भी निःशुल्क वितरित की गईं।
“सेवा ही संगठन, नर सेवा ही नारायण सेवा” का साकार रूप

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री एडवोकेट शैतानसिंह बिरोलिया ने कहा कि बजरंग दल का उद्देश्य केवल शिविर आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि “स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार है और सेवा, संस्कार व संगठन के माध्यम से जनकल्याण के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।”
जरूरतमंदों को मिला स्वास्थ्य लाभ
की
बजरंग दल के जिला संयोजक श्रीपाल सिंह देवड़ा ने बताया कि संगठन लगातार सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। इसी उद्देश्य से जाखा नगर सेवा बस्ती में इस चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर सहित विभिन्न आवश्यक परीक्षण किए गए तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी जागरूक किया गया।
चिकित्सकों ने निभाई सेवा की जिम्मेदारी
शिविर में पीएमओ डॉ. महिपाल सिंह परमार, डॉ. ऋतुराज सिंह बालोत, लैब सहायक भंवरलाल, नर्सिंग ऑफिसर हितेश कुमार, फार्मासिस्ट कैलाश कुमार, एएनएम पूजा चौधरी एवं सपोर्ट स्टाफ रोहिणी कुमारी ने अपनी सेवाएं देकर मरीजों का परीक्षण किया और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष झूमरलाल गर्ग, जिला सहमंत्री डूंगाराम प्रजापत (खिंवादी), जिला संयोजक श्रीपाल सिंह देवड़ा, जिला सहसंयोजक विक्रांत सिंह राजपुरोहित, नगर अध्यक्ष बाबूलाल सुथार, कालूराम मारू सहित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
🟡 जवाई डिजिटल न्यूज़
“सच के साथ, सबसे आगे”
मुख्य संपादक : अरुण बैरवा, सुमेरपुर | 📞 9461830820




