13वां प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान समारोह 4 अक्टूबर को सुमेरपुर में

सुमेरपुर। श्री मालवीय लोहार विकास मंडल, सुमेरपुर के तत्वावधान में 4 अक्टूबर 2026, रविवार को श्री मालवीय लोहार विकास मंडल छात्रावास, सुमेरपुर में 13वां प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में पाली, सिरोही, जालोर सहित आसपास के क्षेत्रों के प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ स्नातक, स्नातकोत्तर एवं अन्य निर्धारित पाठ्यक्रमों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का भी सम्मान किया जाएगा।
प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना मुख्य उद्देश्य
मंडल पदाधिकारियों के अनुसार समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन, सम्मान और उचित मंच प्रदान करना है, ताकि विद्यार्थी शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हों। समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
तैयारियों में जुटे मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
समारोह को सफल बनाने के लिए मंडल की कार्यकारिणी एवं शिक्षा समिति द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन की व्यवस्थाओं में आजीवन संरक्षक गिरधारीलाल सेंदला, अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मालवीय भंदर, उपाध्यक्ष हीरालाल खीवांदी व दिनेश भंदर, सचिव किरण नौवी, कोषाध्यक्ष निर्मल नौवी, व्यवस्थापक जितेंद्र चुंडा, सह-सचिव प्रकाश सुमेरपुर व दिनेश भारूंद, सह-कोषाध्यक्ष दिनेश कोलीवाड़ा व सुरेश भैंसवाड़ा, संगठन मंत्री अरविंद चामुंडेरी, सह-व्यवस्थापक संजय चामुंडेरी, शिक्षा समिति संयोजक राकेश बीजापुर सहित समिति सदस्य एवं अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
मंडल पदाधिकारियों ने समाज के सभी बंधुओं, अभिभावकों एवं युवाओं से समारोह में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का आह्वान किया है।
स्थान: श्री मालवीय लोहार विकास मंडल छात्रावास, सुमेरपुर
दिनांक: 4 अक्टूबर 2026, रविवार

“प्रतिभा का सम्मान • समाज का सम्मान”
मुख्य संपादक अरुण बैरवा सुमेरपुर, 9461830820




