दुकान किराये पर देकर खाली करवाने के बाद रकम हड़पने का आरोप, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
सुमेरपुर। सुमेरपुर सदर थाना पुलिस ने दुकान किराये पर देने के बाद वापस खाली करवाकर रकम हड़पने एवं धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार राजुसिंह पुत्र भंवरसिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी भवरानी, थाना आहोर, जिला जालोर ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि आरोपी द्वारा उसे दुकान किराये पर दी गई थी। बाद में दुकान खाली करवाने के पश्चात कथित रूप से रुपये हड़प लिए गए तथा उसके साथ धोखाधड़ी की गई।
रिपोर्ट के आधार पर सुमेरपुर सदर थाने में प्रकरण संख्या 161, दिनांक 29 सितंबर 2026 को धारा 318(4), 316(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण में हनुवंतसिंह पुत्र जीवसिंह राजपूत, निवासी चाणौद, हाल बाबा रामदेव होटल, तखतगढ़ रोड, सुमेरपुर का नाम सामने आया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से संबंधित तथ्यों एवं लेन-देन की जानकारी जुटाई जा रही है।



