जवाई बांध में युवक से डंडे व धारदार हथियार से मारपीट, मामला दर्ज
सुमेरपुर। जवाई बांध क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार अब्दुल सत्तार पुत्र अहमद अली, उम्र 50 वर्ष, निवासी जवाई बांध ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपितों ने उसके पुत्र के साथ डंडों, धारदार चाकू व तलवार से मारपीट की। मामले में केसर उर्फ रफीक, निवासी जवाई बांध के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने एफआईआर संख्या 332/17.09.2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






