सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

सुमेरपुर में थमा चुनावी शोर, अब 34 वार्डों में जनता सुनाएगी फैसला भोंपू प्रचार बंद, सभाएं थमीं… बूथों के दायरे से हटे बैनर-होर्डिंग | एक वार्ड में प्रत्याशी निर्विरोध, वहां मतदान की जरूरत नहीं | 11 सितंबर को 34 वार्डों में होगी वोटिंग

मुख्य संपादक — अरुण बैरवा, सुमेरपुर
9461830820

सुमेरपुर में थमा चुनावी शोर, अब 34 वार्डों में जनता सुनाएगी फैसला

भोंपू प्रचार बंद, सभाएं थमीं… बूथों के दायरे से हटे बैनर-होर्डिंग | एक वार्ड में प्रत्याशी निर्विरोध, वहां मतदान की जरूरत नहीं | 11 सितंबर को 34 वार्डों में होगी वोटिंग

सुमेरपुर। नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा प्रचार का शोर अब थम गया है। बुधवार शाम चुनावी भोंपू शांत होते ही प्रत्याशियों की सभाओं, रैलियों और सार्वजनिक प्रचार पर विराम लग गया। अब चुनावी मैदान में न नारों की गूंज सुनाई देगी और न ही प्रचार वाहनों का शोर। अब बारी है मतदाता के फैसले की।

सुमेरपुर नगर पालिका के कुल 35 वार्डों में से एक वार्ड में प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो चुका है। ऐसे में उस वार्ड में मतदान की आवश्यकता नहीं होगी। अब 34 वार्डों में 11 सितंबर को मतदान होगा। एक वार्ड के मतदाताओं को निर्विरोध निर्वाचन के चलते मतदान केंद्र पर जाकर वोट डालने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

एक वार्ड में बिना वोट के फैसला, 34 में होगी लोकतंत्र की परीक्षा

एक वार्ड में प्रत्याशी के निर्विरोध निर्वाचित होने से वहां चुनावी प्रक्रिया मतदान से पहले ही पूरी हो गई। वहीं शेष 34 वार्डों के मतदाता 11 सितंबर को अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे।

मतदान केंद्रों पर मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रोक

मतदान को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर रोक रहेगी। मतदाताओं से प्रशासन के निर्देशों की पालना करने और मतदान केंद्र की निर्धारित व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई है।

प्रचार थमा तो प्रशासन ने संभाली कमान

चुनावी प्रचार समाप्त होते ही प्रशासन ने आचार संहिता की पालना को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। मतदान केंद्रों के निर्धारित दायरे में लगे प्रत्याशियों के होर्डिंग, बैनर एवं अन्य प्रचार सामग्री हटाई गई।

RO ने आमजन और सभी प्रत्याशियों से आदर्श आचार संहिता की पालना करने तथा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान में सहयोग करने की अपील की है।

अब भाषण नहीं… ईवीएम बोलेगी

कई दिनों तक प्रत्याशियों ने जनसभाओं, रैलियों और जनसंपर्क के जरिए मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश की। अब प्रचार का अध्याय बंद हो चुका है।

अब प्रत्याशियों के दावे नहीं, मतदाता का वोट बोलेगा।

11 सितंबर को 34 वार्डों के मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगे और अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर अपना फैसला ईवीएम में दर्ज करेंगे।

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

मदन राठौड़ और जोराराम कुमावत भी करेंगे मतदान

सुमेरपुर नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत भी अपने-अपने बूथ पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

एक वार्ड में निर्विरोध जीत… 34 में वोट की जंग!

प्रचार का शोर थम चुका है। एक वार्ड का फैसला मतदान से पहले हो चुका है, जबकि बाकी 34 वार्डों में 11 सितंबर को मतदाता अपना जनादेश ईवीएम में दर्ज करेंगे। अब सभी की नजरें मतदान प्रतिशत और 14 सितंबर को होने वाली मतगणना के परिणाम पर टिकी हैं।


🗳️ Jawai Digital News का चुनावी संदेश

चुनाव आएंगे-जाएंगे, रिश्ते और भाईचारा हमेशा रहना चाहिए

नगर निकाय चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है। चुनाव में हर प्रत्याशी को अपनी बात रखने और हर मतदाता को अपनी पसंद का प्रतिनिधि चुनने का अधिकार है। मतभेद हो सकते हैं, मनभेद नहीं।

किसी प्रत्याशी या राजनीतिक दल के समर्थन अथवा विरोध के कारण आपसी रिश्ते, मित्रता और सामाजिक भाईचारा खराब न करें। चुनाव के दौरान अफवाहों, भ्रामक सूचनाओं और विवादित बातों से बचें तथा शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखें।

11 सितंबर को मतदान जरूर करें और अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

आपका एक वोट, आपके वार्ड के भविष्य की दिशा तय कर सकता है।

मेरा वोट — मेरी आवाज, मेरे वार्ड का भविष्य।

जवाई डिजिटल न्यूज़ सुमेरपुर
हर गांव, हर शहर… सच के साथ हर खबर पर हमारी नज़र।

मुख्य संपादक — अरुण बैरवा, सुमेरपुर
9461830820

Leave a Comment

और पढ़ें