सुमेरपुर से 75 किलोमीटर दूर पाली से क्यों मंगवाया डिब्बाबंद भोजन? पैकेट खोलते ही दुर्गंध की शिकायत, सरकारी कार्मिकों की सेहत से खिलवाड़ की जिम्मेदारी किसकी ? सरकारी ट्यूबवेल से चोरी-छिपे पानी लेना पड़ा भारी! नगरपालिका अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा ने मौके पर रुकवाया निर्माण कार्य, एफआईआर के निर्देश सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल

पोमावा-पूराडा के आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण, कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं

पोमावा-पूराडा के आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण, कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं

मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर

सुमेरपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को सुमेरपुर क्षेत्र के पोमावा एवं पूराडा गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। सीडीपीओ महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कृष्ण कुमार शर्मा ने छह आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई केंद्रों पर गंभीर लापरवाहियां एवं अनियमितताएं सामने आईं।

पोमावा-2 केंद्र पर कार्यकर्ता अनुपस्थित, 50 थैलियां अवधिपार (एक्सपायरी)पोषाहार मिला

निरीक्षण के दौरान पोमावा-2 आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता प्रभात देवी अनुपस्थित मिलीं, जबकि सहायिका अंशी देवी केंद्र पर उपस्थित थीं। केंद्र पर साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। वहीं केंद्र पर अवधिपार (एक्सपायरी)पोषाहार की करीब 50 थैलियां मिलीं, जो गंभीर अनियमितता का प्रमाण है सीडीपीओ ने कार्यकर्ता एवं सहायिका को मानदेय सेवा से हटाने का प्रथम नोटिस जारी करते हुए तीन दिवस में जवाब मांगा है।

पोमावा-1 में व्यवस्थाएं मिली सुचारू

पोमावा-1 केंद्र के निरीक्षण में कार्यकर्ता एवं सहायिका दोनों उपस्थित मिलीं। केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं सुचारू एवं संतोषजनक पाई गईं।

पोमावा-3 में एक्सपायरी आई ड्रॉप की 15 शीशियां मिलीं

पोमावा-3 केंद्र पर कार्यकर्ता यशोदा एवं सहायिका भंवरी देवी उपस्थित मिलीं। निरीक्षण के दौरान बच्चों की आंखों में डालने वाली दवा की 15 शीशियां अवधिपार (EXPIRY) मिलीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीपीओ द्वारा कार्यकर्ता एवं सहायिका को मानदेय सेवा से हटाने का प्रथम नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब मांगा गया।

पूराडा-2 में बच्चों का वजन तक नहीं हुआ, एक्सपायरी दवा भी मिली

पूराडा-2 आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकर्ता पुरखी देवी उपस्थित मिलीं, जबकि सहायिका अनुपस्थित थीं। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर एक भी बच्चे का वजन नहीं किया गया था। इसके अलावा बच्चों की आंखों में डालने वाली दवा की 15 एक्सपायरी शीशियां भी मिलीं। कार्यकर्ता एवं सहायिका को मानदेय सेवा से हटाने का प्रथम नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

पूराडा-1 में न बच्चे मिले, न पोषाहार

पूराडा-1 केंद्र की स्थिति भी चिंताजनक मिली। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग का एक भी बच्चा उपस्थित नहीं मिला और न ही पोषाहार पाया गया। इस पर केंद्र की कार्यकर्ता एवं सहायिका को नोटिस जारी किया गया।

पूराडा-3 में सहायिका बिना सूचना अनुपस्थित

पूराडा-3 केंद्र के निरीक्षण के दौरान सहायिका प्यारी देवी बिना सूचना के अनुपस्थित मिलीं। सीडीपीओ ने मामले में कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है।

निरीक्षण के बाद विभाग/आंगनवाड़ी केंद्रों में मचा हड़कंप

एक साथ कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामने आई इन अनियमितताओं से महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए हैं। खास तौर पर अवधिपार पोषाहार, एक्सपायरी दवाइयां, बच्चों का वजन नहीं होना, केंद्रों पर बच्चों की अनुपस्थिति तथा कर्मचारियों का बिना सूचना अनुपस्थित रहना गंभीर विषय है।

विभागीय अधिकारियों द्वारा नोटिस जारी कर जवाब मांगे जाने के बाद अब संबंधित कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के जवाब के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

जवाई डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म
मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर
संपर्क: 9461830820

#JawaiDigitalNews #Sumerpur #Anganwadi #WomenAndChildDevelopment #Pali #SumerpurNews

Leave a Comment

और पढ़ें