सुमेरपुर से 75 किलोमीटर दूर पाली से क्यों मंगवाया डिब्बाबंद भोजन? पैकेट खोलते ही दुर्गंध की शिकायत, सरकारी कार्मिकों की सेहत से खिलवाड़ की जिम्मेदारी किसकी ? सरकारी ट्यूबवेल से चोरी-छिपे पानी लेना पड़ा भारी! नगरपालिका अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा ने मौके पर रुकवाया निर्माण कार्य, एफआईआर के निर्देश सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल

एक मंच, एक आवाज और व्यवसायियों की एकजुटता… कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में टेंट व्यवसाय समिति की नई टीम ने ली शपथ,,पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का सम्मान कर जनहित में मीडिया की भूमिका को सराहा

एक मंच, एक आवाज और व्यवसायियों की एकजुटता… कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में टेंट व्यवसाय समिति की नई टीम ने ली शपथ,
पूर्व विधायक प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा की मौजूदगी में भव्य आयोजन, जिलेभर से जुटे टेंट व्यवसायी प्रतिनिधि; पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का सम्मान कर जनहित में मीडिया की भूमिका को सराहा
सुमेरपुर। टेंट व्यवसायियों की एकजुटता, संगठन की मजबूती और नई कार्यकारिणी की नई जिम्मेदारियों का साक्षी बना सुमेरपुर। सुमेरपुर तहसील टेंट किराया व्यवसाय समिति की नवगठित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह उत्साह, उमंग और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने की, जबकि पूर्व विधायक प्रत्याशी श्री हरिशंकर मेवाड़ा की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश कुमार परिहार सहित समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने संगठन की जिम्मेदारियों का निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने की शपथ ली। शपथ के साथ ही नई टीम ने टेंट व्यवसायियों के हितों की आवाज को मजबूती से उठाने, आपसी सहयोग बढ़ाने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

शपथ के साथ शुरू हुआ नई कार्यकारिणी का नया सफर
समारोह में यह संदेश साफ नजर आया कि संगठन की ताकत किसी एक व्यक्ति में नहीं, बल्कि सभी व्यवसायियों की सामूहिक एकजुटता में है। वक्ताओं ने कहा कि टेंट व्यवसाय से जुड़े लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाना, व्यवसायियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना समिति की प्रमुख प्राथमिकताओं में रहेगा।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश कुमार परिहार ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी सभी व्यवसायियों को साथ लेकर आगे बढ़ेगी। व्यवसायियों के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के साथ संगठन को नई दिशा देने के लिए पूरी टीम मिलकर काम करेगी।

जिलेभर से पहुंचे टेंट व्यवसायी, एक मंच पर दिखी ताकत
समारोह की खास बात यह रही कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से टेंट व्यवसायी समितियों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि बड़ी संख्या में सुमेरपुर पहुंचे। पाली ग्रामीण से भरत कुमार, रानी से रमेश गेहलोत, मारवाड़ जंक्शन से चेयरमैन भगवान सिंह एवं नारायण लाल, रोहट अध्यक्ष मूल सिंह, देसूरी से बाबू भाई, बाली से अशोक सिंह, रायपुर से धनजी, जैतारण से कुलदीप, खिंवाड़ा से सकाराम एवं वोरा राम सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने समारोह में सहभागिता निभाई।
वहीं सिरोही जिला टेंट व्यवसायी समिति के चेयरमैन दिलीप खण्डेलवाल की मौजूदगी भी रही। विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती और व्यवसायियों के हित में मिलकर कार्य करने का संदेश दिया।

मीडिया का सम्मान… जनहित की आवाज को सलाम
समारोह का एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहलू रहा पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का सम्मान। सुमेरपुर तहसील टेंट किराया व्यवसाय समिति की ओर से क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारों मांगीलाल परमार, शंभूलाल परमार एवं अरुण बैरवा सहित समिति के मीडिया प्रभारी हिम्मत रांगी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
सभी को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान प्रदान कर पत्रकारिता और मीडिया के क्षेत्र में उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। क्षेत्र की जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और जनहित के मुद्दों को आमजन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
समिति ने कहा कि जनता की आवाज को मजबूती से सामने लाने और क्षेत्र के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले मीडिया के सम्मान के माध्यम से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना को मजबूत किया गया है।
नई टीम से व्यवसायियों को बड़ी उम्मीदें
शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही नई कार्यकारिणी के सामने अब व्यवसायियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की जिम्मेदारी भी आ गई है। समारोह में इस बात पर जोर दिया गया कि संगठन केवल पद और जिम्मेदारियों तक सीमित न रहकर प्रत्येक व्यवसायी की आवाज बने।
समिति की नई टीम से व्यवसायियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने, आपसी समन्वय बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने और टेंट व्यवसाय से जुड़े हितों के लिए सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई गई।
समारोह में छगन सुथार, कांतिलाल जैन, महेश पुरी, दिनेश वैष्णव, सुरेश विश्वकर्मा, वासुदेव चौहान, सुरेश मीणा, सुरेश महाराज त्रिवेदी, संजय जीनगर, हितेश कुमार, कैलाश माली, छोगाराम, कांतिलाल माली, प्रवीण पुरी, रमेश दहिया सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
समारोह के अंत में समिति की ओर से सभी अतिथियों, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे व्यवसायी प्रतिनिधियों, पत्रकारों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।
सुमेरपुर से निकला एकजुटता का संदेश—नई कार्यकारिणी, नई ऊर्जा और व्यवसायियों के हित में मिलकर आगे बढ़ने का संकल्प।

जवाई डिजिटल न्यूज़ | सुमेरपुर
मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर | 📞 9461830820

Leave a Comment

और पढ़ें