मुख्य संपादक : अरुण बैरवा, सुमेरपुर | 9461830820
चार साल बाद सुमेरपुर महिला एवं बाल विकास विभाग को मिला स्थायी अधिकारी,कृष्ण कुमार शर्मा ने संभाला पदभार
सुमेरपुर | जवाई डिजिटल न्यूज़
लंबे समय से स्थायी अधिकारी के अभाव में कार्य कर रहे महिला एवं बाल विकास विभाग, सुमेरपुर को आखिरकार नया बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) मिल गया। कृष्ण कुमार शर्मा ने विधिवत पदभार ग्रहण कर विभागीय कार्यों की कमान संभाली।
गौरतलब है कि 30 नवंबर 2022 के बाद पहली बार वर्ष 2026 में सुमेरपुर परियोजना को स्थायी परियोजना अधिकारी मिला है। लंबे समय से यह पद रिक्त होने के कारण विभागीय योजनाओं के संचालन एवं आंगनवाड़ी केंद्रों के कार्यों पर असर पड़ रहा था।

नवागत अधिकारी कृष्ण कुमार शर्मा के विभाग पहुंचने पर कर्मचारियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर कनिष्ठ लेखाकार सुमन कुमारी, वरिष्ठ सहायक करण सिंह देवड़ा, कनिष्ठ सहायक प्रेमराज सिंह,महिला पर्यवेक्षक प्रिया वर्मा, प्रचेता भगवती अहीर तथा ब्लॉक कॉर्डिनेटर तेजसिंह सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। 
स्थायी अधिकारी की नियुक्ति से अब सुमेरपुर परियोजना के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन में गति आने की उम्मीद है। साथ ही पोषण अभियान, महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं, मातृ-शिशु स्वास्थ्य तथा प्री-स्कूल शिक्षा जैसी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा।

मुख्य संपादक : अरुण बैरवा, सुमेरपुर | 9461830820







