🚨 पावेश्वर महादेव मंदिर चोरी मामला गरमाया, कांग्रेस का अल्टीमेटम — “जल्द खुलासा नहीं तो होगा आंदोलन”
जवाई डिजिटल न्यूज़ | सुमेरपुर
मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर | 9461830820
सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के पावा गांव स्थित प्राचीन पावेश्वर महादेव मंदिर में भगवान के चांदी के छत्र एवं मुकुट चोरी होने का मामला अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। घटना के कई दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली रहने पर शनिवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ मंदिर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
🔸 ग्रामीणों में रोष, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
मंदिर परिसर में मौजूद ग्रामीणों ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि 8 जुलाई की रात हुई इस चोरी की वारदात ने पूरे गांव की धार्मिक आस्था को गहरा आघात पहुंचाया है। कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगने से लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी और असंतोष बढ़ता जा रहा है।
🔸 “यह सिर्फ चोरी नहीं, आस्था पर हमला” — हरिशंकर मेवाड़ा
हरिशंकर मेवाड़ा ने कहा कि यह मामला केवल लाखों रुपये के चांदी के छत्र और मुकुट की चोरी का नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से विशेष टीम गठित कर शीघ्र खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
🔸 कानून-व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला
मेवाड़ा ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे आमजन में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने स्थानीय विधायक एवं पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत से भी मामले में हस्तक्षेप कर जल्द कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की।
🔸 चेतावनी: “खुलासा नहीं हुआ तो होगा आंदोलन”
मेवाड़ा ने स्पष्ट कहा कि यदि पुलिस ने जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया, तो ग्रामीणों के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा, सरपंच संघ अध्यक्ष सुमेर सिंह मनवार, जिला उपाध्यक्ष करण सिंह मेड़तिया, कांग्रेस के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
— जवाई डिजिटल न्यूज़
“सच के साथ, सबसे आगे”




