jawai Digital news, मुख्य संपादक अरुण बैरवा सुमेरपुर,9461830820
NSUI पाली जिला कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प।
पाली। राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के शीर्ष नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के निर्देशानुसार NSUI पाली जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जाखोड़ा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जाखोड़ा ने अपने संदेश में कहा कि, “NSUI जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई। हमें आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ देशभर में पेपर लीक, बेरोजगारी और छात्र-युवा हितों के मुद्दों को लेकर जो संघर्ष कर रहे हैं, उसमें हम सभी कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़े रहेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।” उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने, युवाओं के अधिकारों की आवाज बुलंद करने तथा संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी। NSUI पदाधिकारियों ने भी संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने तथा छात्र हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प व्यक्त किया।