📍 जवाई डिजिटल न्यूज़ (डिजिटल प्लेटफॉर्म) ✍️मुख्य संपादक अरुण बैरवा, सुमेरपुर 📞 9461830820
सेवा का संकल्प बना पहचान: लायंस क्लब सुमेरपुर-जवाई ने बालिका विद्यालय को दिए 11 छत पंखे, वर्षों से शिक्षा और छात्राओं के विकास में निभा रहा अहम भूमिका,: कंबल, स्वेटर, स्कूल बैग से लेकर कंप्यूटर, सीसीटीवी और अब छत पंखों तक—लायंस क्लब का सहयोग बना बालिका शिक्षा का मजबूत सहारा 
सुमेरपुर। 7 जुलाई,2026
समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर नई मिसाल कायम कर रहा लायंस क्लब सुमेरपुर-जवाई एक बार फिर छात्राओं के हित में आगे आया है। क्लब द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुमेरपुर को 11 छत पंखे भेंट किए गए। विद्यालय की आवश्यकता को देखते हुए क्लब के वरिष्ठ सदस्य एमजेएफ लायन सुरेश सिंघल एवं उनके परिवार के सहयोग से यह सेवा कार्य संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या डिम्पल चौधरी ने कहा कि लायंस क्लब केवल एक संस्था नहीं, बल्कि विद्यालय परिवार का सच्चा सहयोगी बनकर वर्षों से बालिका शिक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि क्लब ने समय-समय पर जरूरतमंद छात्राओं को गरम कंबल, स्वेटर, जूते, स्कूल बैग, पानी की बोतल एवं छतरियां उपलब्ध कराकर उनकी आवश्यकताओं को पूरा किया है।

उन्होंने बताया कि छात्रावास में कंप्यूटर सेट, प्रिंटर और डीप रेफ्रिजरेटर भी क्लब द्वारा भेंट किए गए हैं। वहीं, बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए ₹51 हजार का आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया। अब 11 नए छत पंखों की सौगात से छात्राओं को गर्मी के मौसम में राहत मिलेगी और पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा।
प्रधानाचार्या डिम्पल चौधरी ने जताया आभार
प्रधानाचार्या ने कहा कि लायंस क्लब सुमेरपुर-जवाई का यह सहयोग केवल भौतिक संसाधनों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में शिक्षा, सेवा और संवेदनशीलता का प्रेरणादायक उदाहरण है। विद्यालय परिवार ने संस्था के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं भामाशाह परिवार का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की।
बालिका शिक्षा के लिए सेवा कार्य
इस अवसर पर प्रांतीय एरिया कैबिनेट सेक्रेटरी लायन श्रवण राठी, क्लब अध्यक्ष एम जे एफ लायन प्रवीण गुप्ता, सचिव लायन महेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन किरण मालवीय, प्रांतीय सभापति (मुस्कान) दिनेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, बद्री प्रसाद गुप्ता, लायन सुशीला सिंघल सहित विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाज हित एवं बालिका शिक्षा के लिए सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
सच के साथ… सबसे आगे।
हर खबर पर पैनी नजर, आपके विश्वास का डिजिटल मंच।”




