Jawai Digital news संपादक, अरुण बैरवा सुमेरपुर,9461830820
सुमेरपुर में पीएम मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, विकास परियोजनाओं के शुभारंभ पर जताई खुशी

सुमेरपुर | 04 जुलाई 2026
सुमेरपुर के तखतगढ़ रोड स्थित टाउन हॉल में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बालोतरा के पचपदरा रिफाइनरी सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण सामूहिक रूप से देखा गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका सुमेरपुर के तत्वावधान में किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना तथा विकास परियोजनाओं के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार, तहसीलदार हिमांशु कच्छावा, नायब तहसीलदार प्रतीक शर्मा, नगर पालिका ईओ नरपत सिंह, विकास अधिकारी प्रमोद दवे, एसीबीईओ जीवाराम कुमावत,सफाई निरीक्षक यशवंत परिहार,चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद गिरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे रहे।





