सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

पीएम स्वनिधि योजना से नाश्ता व्यवसायी पारस मल को मिला ₹50 हजार का ऋण,शहरी सेवा शिविर-2026 के माध्यम से छोटे व्यवसायियों को मिल रहा आर्थिक संबल

पीएम स्वनिधि योजना से नाश्ता व्यवसायी पारस मल को मिला ₹50 हजार का ऋण,शहरी सेवा शिविर-2026 के माध्यम से छोटे व्यवसायियों को मिल रहा आर्थिक संबल
सुमेरपुर, 3 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 के अंतर्गत नगर पालिका सुमेरपुर द्वारा नाश्ता व्यवसायी पारस मल को ₹50 हजार का ऋण उपलब्ध कराया गया।
पारस मल ने अपने व्यवसाय के विस्तार के उद्देश्य से योजना में आवेदन किया था। नगर पालिका सुमेरपुर ने समयबद्ध प्रक्रिया अपनाते हुए उनका आवेदन स्वीकृत कराया। इसके बाद अधिशासी अधिकारी नरपत सिंह राजपुरोहित ने उन्हें ₹50 हजार की ऋण राशि का चेक प्रदान कर योजना से लाभान्वित किया।
इस आर्थिक सहायता से पारस मल अपने नाश्ता व्यवसाय का विस्तार कर सकेंगे तथा रोजगार को अधिक सुदृढ़ और व्यवस्थित ढंग से संचालित कर पाएंगे।
लाभार्थी पारस मल ने समय पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना छोटे व्यापारियों के लिए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
#JawaiDigitalNews #Sumerpur #PMSVANidhi #UrbanServiceCamp2026 #RajasthanGovernment #SelfEmployment

Leave a Comment

और पढ़ें