बिरामी ढाणी से मोटरसाइकिल चोरी,
अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस

माण्डवा। थाना माण्डवा क्षेत्र की बिरामी ढाणी में 25 सितंबर की रात अज्ञात चोर एक मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बिरामी ढाणी निवासी बगरंगलाल पुत्र भैलाल गुर्जर, उम्र 47 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी मोटरसाइकिल आरजे 57 एसए 9212 को अज्ञात मुल्जिम चोरी कर ले गया।




