सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

सुमेरपुर अस्पताल में रक्तदान शिविर: युवाओं में दिखा उत्साह, 30 यूनिट रक्त संग्रहित

सुमेरपुर अस्पताल में रक्तदान शिविर: युवाओं में दिखा उत्साह, 30 यूनिट रक्त संग्रहित

सुमेरपुर। उप जिला चिकित्सालय सुमेरपुर में विकसित भारत–जन सेवा अभियान के तहत लायंस क्लब के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्थानीय युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

शिविर का शुभारंभ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, नगरपालिका उपाध्यक्ष वीणा देवड़ा एवं स्थानीय पार्षदों की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर पीएमओ डॉ. महिपाल सिंह परमार, बीसीएमओ डॉ. गोविंद सिंह चुंडावत, एसएनओ दिनेश कुमार एवं बीपीओ प्रमोद गिरी सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

रक्त संग्रहण की जिम्मेदारी बांगड़ जिला चिकित्सालय, पाली से पहुंची मेडिकल टीम ने संभाली। शिविर के दौरान रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए लायंस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद रहे।

लायंस क्लब के एरिया कैबिनेट सेक्रेटरी लायन श्रवण राठी, क्लब अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, सचिव महेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष किरण मालवीय, वरिष्ठ लायन एमजेएफ भवानी सिंह राठौड़, दिनेश अग्रवाल, दिनेश सिंघल, सुरेश सिंघल, विनोद अग्रवाल, राजकुमार लखोटिया एवं मांगीलाल सुथार सहित गणमान्य नागरिकों और अस्पताल स्टाफ ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

पीएमओ डॉ. महिपाल सिंह परमार ने रक्तदान को पुनीत मानव सेवा बताते हुए शिविर के आयोजन और सभी सहयोगियों के प्रयासों की सराहना की। शिविर में युवाओं और स्थानीय नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

शिविर के समापन तक कुल 30 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। आयोजकों ने बांगड़ अस्पताल की मेडिकल टीम, लायंस क्लब के सदस्यों, अस्पताल स्टाफ तथा सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया 

 

मुख्य संपादक अरुण बैरवा सुमेरपुर, 9461830820

#JawaiDigitalNews #Sumerpur #BloodDonation #रक्तदान #सुमेरपुर #PaliNews #जनसेवा #JawaiNews

Leave a Comment

और पढ़ें