सुमेरपुर से 75 किलोमीटर दूर पाली से क्यों मंगवाया डिब्बाबंद भोजन? पैकेट खोलते ही दुर्गंध की शिकायत, सरकारी कार्मिकों की सेहत से खिलवाड़ की जिम्मेदारी किसकी ? सरकारी ट्यूबवेल से चोरी-छिपे पानी लेना पड़ा भारी! नगरपालिका अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा ने मौके पर रुकवाया निर्माण कार्य, एफआईआर के निर्देश सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल

EVM बंद… लेकिन सियासत अब भी गरम! 15 दिन की चुनावी दौड़ के बाद रिसॉर्ट में कांग्रेस प्रत्याशियों का ‘रिलैक्स मोड’, स्वीमिंग पूल में उतरी थकान तो वार्डवार फीडबैक में फिर शुरू हुआ जीत-हार का हिसा हरिशंकर मेवाड़ा ने प्रत्याशियों से लिया फीडबैक, बोले—मजबूत प्रत्याशियों ने भाजपा को दी कड़ी टक्कर

🔥 EVM बंद… लेकिन सियासत अब भी गरम!

15 दिन की चुनावी दौड़ के बाद रिसॉर्ट में कांग्रेस प्रत्याशियों का ‘रिलैक्स मोड’, स्वीमिंग पूल में उतरी थकान तो वार्डवार फीडबैक में फिर शुरू हुआ जीत-हार का हिसा

हरिशंकर मेवाड़ा ने प्रत्याशियों से लिया फीडबैक, बोले—मजबूत प्रत्याशियों ने भाजपा को दी कड़ी टक्कर

रिसोर्ट में आनंद लेते प्रत्याशी

 

सुमेरपुर/मुख्य संपादक — अरुण बैरवा,
📞 9461830820

सुमेरपुर। 15 दिन तक गलियों-मोहल्लों में जनसंपर्क, मतदाताओं से मुलाकात, प्रचार और जीत के लिए दिन-रात भागदौड़… मतदान खत्म हुआ तो आखिरकार प्रत्याशियों को मिली थोड़ी राहत। लेकिन ईवीएम में भले ही वोट बंद हो गए हों, सुमेरपुर की सियासी चर्चाएं अभी बंद नहीं हुई हैं।

रविवार को कांग्रेस प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी के दौरान उदयपुर साइड स्थित एक रिसॉर्ट में चुनावी माहौल से इतर कुछ अलग तस्वीर देखने को मिली। कोई स्वीमिंग पूल में चुनावी थकान उतारता नजर आया तो कोई साथियों के साथ बैठकर अपने वार्ड के वोटों का हिसाब-किताब लगाता दिखाई दिया।

आराम के बीच असली चर्चा थी—किस वार्ड में कौन आगे? किसके पक्ष में कितना मतदान हुआ? कहां मुकाबला कांटे का रहा और किसकी नैया पार होती दिख रही है?

🧮 रिसॉर्ट में चला ‘वोटों का गणित’

फुर्सत के पलों में प्रत्याशियों ने एक-दूसरे से चुनावी अनुभव साझा किए। इसके साथ ही अलग-अलग वार्डों में मतदान प्रतिशत, मतदाताओं के रुझान और संभावित परिणाम को लेकर चर्चा का दौर चला।

कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा ने भी प्रत्याशियों से वार्डवार फीडबैक लिया। इस दौरान सुमेरपुर विधानसभा प्रभारी मकसुद अहमद, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला, मानसिंह रामनगर सहित अन्य मौजूद रहे।

चुनावी थकान के बावजूद प्रत्याशियों की नजर अब सीधे 14 सितंबर की मतगणना पर टिकी है।

⚔️ ‘मजबूत प्रत्याशियों ने भाजपा को दी कड़ी टक्कर’

हरिशंकर मेवाड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने इस बार मजबूत और जमीन से जुड़े प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था। सभी ने मजबूती के साथ चुनाव लड़ा और भाजपा प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर दी।

उन्होंने कहा कि मतदान के बाद प्रत्याशियों से मिले फीडबैक के आधार पर कांग्रेस कई वार्डों में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। हालांकि अंतिम फैसला मतगणना के बाद ही सामने आएगा।

👀 आराम के बहाने… नतीजों की नब्ज टटोलती रही कांग्रेस

रविवार का दिन प्रत्याशियों के लिए भले ही राहत का रहा, लेकिन राजनीतिक नजरिए से यह मुलाकात अहम मानी जा रही है। मतदान के बाद मिले फीडबैक को एक जगह समेटना और अलग-अलग वार्डों के समीकरण समझना भी इस बैठक का अहम हिस्सा रहा।

किस वार्ड में पार्टी को बढ़त की उम्मीद है और कहां निर्दलीय प्रत्याशियों ने मुकाबला रोचक बनाया है—इन तमाम सवालों पर प्रत्याशियों के बीच चर्चाएं होती रहीं।

अब प्रत्याशियों के पास इंतजार के अलावा कोई रास्ता नहीं। ईवीएम में बंद जनादेश 14 सितंबर को खुलेगा और उसी के साथ साफ होगा कि सुमेरपुर की जनता ने किसके सिर जीत का ताज सजाया।


🗳️ जनादेश EVM में… धड़कनें प्रत्याशियों के दिल में!

“यथा कर्म तथा फलम्।”
कर्म चुनाव मैदान में हो चुका… अब फल का फैसला जनता के जनादेश से होगा।

खबरों के लिए संपर्क करें, अरुण बैरवा सुमेरपुर

📰 JAWAI DIGITAL NEWS | SUMERPUR

हर गांव, हर शहर… सच के साथ हर खबर पर हमारी नज़र।

मुख्य संपादक — अरुण बैरवा, सुमेरपुर
📞 9461830820

Leave a Comment

और पढ़ें