सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

बालाजी धाम में गूंजा सुंदरकांड, शिमला चौधरी के कार्यकाल पूर्ण होने पर भव्य आयोजन,संत-महात्माओं एवं जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान, कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों ने की शिरकत

बालाजी धाम में गूंजा सुंदरकांड, शिमला चौधरी के कार्यकाल पूर्ण होने पर भव्य आयोजन

संत-महात्माओं एवं जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान, कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों ने की शिरकत

बूसी। ग्राम पंचायत बूसी की प्रशासक (सरपंच) श्रीमती शिमला चौधरी का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान के महासचिव भूराराम सीरवी एवं उनकी धर्मपत्नी शिमला चौधरी की ओर से गांव के प्रसिद्ध बालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ एवं प्रसादी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

तीन घंटे तक भक्तिभाव में डूबे श्रद्धालु

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह करीब 7 बजे हुआ। इस दौरान करीब तीन घंटे तक श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया। सुंदरकांड की चौपाइयों एवं बालाजी महाराज के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।

सुंदरकांड पाठ के पश्चात सीरवी समाज के धर्मगुरु पिरोसा गोपालसिंहजी एवं भगा बाबा नारलाई का बंधवाना कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कांग्रेस के कई प्रमुख नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम में ग्राम कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंहजी, जिला सहप्रभारी श्रवणजी पटेल, पाली लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती संगीता बेनीवाल, पाली विधायक भीमराजजी भाटी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह, प्रदेश महासचिव जुगल प्रजापति, बिठुड़ा पिरान धाम ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नेमीचन्दजी, सत्यप्रकाश कुमावत, सुभाषजी मेवाड़ा (तखतगढ़), भोमारामजी मीणा, शंकरजी माली (दुजाना), सुरेश देवासी (नेतरा) सहित अनेक कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

साफा-माला पहनाकर अतिथियों का किया अभिनंदन

इस अवसर पर भूराराम सीरवी परिवार की ओर से कार्यक्रम में पहुंचे संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक मेल-जोल और आपसी भाईचारे का भी संदेश देखने को मिला।

धर्मगुरु ने शिमला चौधरी को दी शुभकामनाएं

सभा को संबोधित करते हुए सीरवी समाज के धर्मगुरु पिरोसा गोपालसिंहजी ने बालाजी महाराज से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होने तथा क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने श्रीमती शिमला चौधरी के कार्यकाल की सराहना करते हुए सफलतम कार्यकाल पूर्ण होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

भूराराम सीरवी ने जताया आभार

कार्यक्रम के दौरान भूराराम सीरवी ने आयोजन में पधारे संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम की सफलता में रतनजी सीरवी, दुर्गारामजी घांची, विजयपुरी, नारायणजी, चंपालालजी सहित समस्त ग्रामीणों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसादी ग्रहण की।

मुकेश दहिया
निजी सचिव, भूराराम सीरवी
महासचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान

जवाई डिजिटल न्यूज़ सुमेरपुर |

मुख्य संपादक अरुण बैरवा | 9461830820

Leave a Comment

और पढ़ें