सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

जातरुओं की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं : हरिशंकर मेवाड़ा रामदेवरा पैदल यात्रियों के लिए 12वें निशुल्क भंडारे का शुभारंभ, 15 सितंबर तक चलेगा सेवा का सिलसिला

📰 जातरुओं की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं : हरिशंकर मेवाड़ा

रामदेवरा पैदल यात्रियों के लिए 12वें निशुल्क भंडारे का शुभारंभ, 15 सितंबर तक चलेगा सेवा का सिलसिला


सुमेरपुर। लोक आस्था के धाम रामदेवरा की पैदल यात्रा पर निकलने वाले जातरुओं की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी एवं पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा ने राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर बीपी पेट्रोल पंप के समीप बापूनगर सरहद में 12वें निशुल्क भंडारे का शुभारंभ किया।
बाबा रामदेव के जयकारों के बीच आयोजित शुभारंभ समारोह में मेवाड़ा ने बाबा रामदेव की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर जातरुओं के लिए भंडारे की शुरुआत की गई। इस दौरान प्रबुद्धजनों एवं श्रद्धालुओं ने माला व साफा पहनाकर हरिशंकर मेवाड़ा का स्वागत एवं अभिनंदन किया।


🙏 “जातरुओं की सेवा ही सच्ची भक्ति है”
हरिशंकर मेवाड़ा ने कहा कि रामदेवरा पैदल यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा करना महान पुण्य का कार्य है। भगवान के दरबार की ओर बढ़ रहे इन भक्तों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि यात्रियों की सेवा से जहां उनकी थकान दूर होती है, वहीं सेवा करने वाले व्यक्ति को आत्मिक शांति और संतोष मिलता है। सच्ची भक्ति वही है, जिसमें आस्था के साथ मानव सेवा भी जुड़ी हो।
मेवाड़ा ने आमजन से धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करने तथा जरूरतमंद यात्रियों की सेवा के लिए आगे आने की अपील की।
🍵 चाय-नाश्ता से लेकर भोजन और रात्रि विश्राम तक व्यवस्था
संत नारायणदास महाराज के सानिध्य में आयोजित यह भंडारा 15 सितंबर तक चलेगा। संत नारायणदास महाराज ने बताया कि बापूनगर एवं नेहरूनगरवासियों के सहयोग से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह 12वां भंडारा लगाया गया है।
भंडारे में जातरुओं को चाय-नाश्ता, सुबह-शाम का भोजन निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही पैदल यात्रियों के लिए रात्रि विश्राम की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
🤝 बापूनगर-नेहरूनगरवासियों की सेवा भावना बनी मिसाल
रामदेवरा की ओर बढ़ रहे श्रद्धालुओं की सेवा के लिए स्थानीय लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु तन-मन से सेवा कार्य में जुटे हुए हैं। यात्रियों को भोजन, चाय-नाश्ता और विश्राम जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाकर सेवा एवं श्रद्धा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया जा रहा है।
इस अवसर पर पालड़ीजोड़ ग्राम पंचायत प्रशासक महेंद्रसिंह मेवाड़ा, प्रकाश कुमार घांची, अलकेश परिहार, गणेशराम सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।

📰 जवाई डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म | सुमेरपुर
✍️ मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर
📱 9461830820
**“हर गांव, हर शहर…
सच के साथ हर खबर पर हमारी नज़र।”**
◆ जवाई डिजिटल न्यूज़ ◆
खबर वही • जो जनता से जुड़ी हो
आवाज़ वही • जो सच के लिए उठे
आपके शहर से • हर खबर सबसे पहले
JAWAI DIGITAL NEWS | SUMERPUR

Leave a Comment

और पढ़ें