मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर
नगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, 21 वार्डों में बैठकों के जरिए तैयारियों का आगाज

मकसूद अहमद ने दिए वार्ड-बूथ कमेटियां गठित करने के निर्देश, हरीशंकर मेवाड़ा बोले—‘जिताऊ और टिकाऊ’ उम्मीदवारों को ही मिलेगा टिकट
सुमेरपुर। आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में विभिन्न वार्डों की बैठकें जाखामाता मंदिर एवं श्रीराम मंदिर, पुराने पाली बस स्टैंड पर आयोजित की गईं। बैठकें प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त विधानसभा प्रभारी मकसूद अहमद की अध्यक्षता एवं विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी हरीशंकर मेवाड़ा के सानिध्य में हुईं।

बैठक में विधानसभा प्रभारी मकसूद अहमद ने नगरपालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने नगर के प्रत्येक वार्ड में वार्ड कमेटी एवं बूथ कमेटियों को मजबूत करने और सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव में संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत होगी।
वहीं विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी हरीशंकर मेवाड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार पार्टी की ओर से ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो ‘जिताऊ और टिकाऊ’ हों। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बिकाऊ उम्मीदवारों को किसी भी हालत में टिकट नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस के निष्ठावान, सक्रिय एवं लंबे समय से संगठन के लिए काम कर रहे कार्यकर्ताओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
नगर अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा ने कहा कि नगरपालिका चुनाव में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ मैदान में उतरना होगा। पार्टी की ओर से कांग्रेस प्रत्याशियों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

बैठक को एडवोकेट हर्षद देवड़ा, ज्योति बा फूले ब्रिगेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश परिहार, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला, सेवादल जिला अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष नेपालसिंह पावा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जाखोड़ा, निवर्तमान पार्षद भरत बोराणा, मेहबूब कायमखानी, रूपाराम मीणा एवं युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ललित परिहार सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।

21 वार्डों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
मंगलवार को आयोजित बैठकों में वार्ड संख्या 1 से 16 तथा 31 से 35 तक कुल 21 वार्डों के प्रभारी, वार्ड अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी चुनाव की रणनीति तैयार करने तथा संभावित उम्मीदवारों को लेकर भी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा हुई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष करणसिंह मेड़तिया, महासचिव जाफर सिलावट, नगर संगठन महासचिव संतोकसिंह सोलंकी, महासचिव बरकते अली, जिला मीडिया प्रभारी कैलाश गोयल सहित वार्ड प्रभारी एवं वार्ड अध्यक्ष लखन मीणा, अनुराग मीणा, जगदीश कुमार, छोटू खां, महेन्द्रसिंह राजपुरोहित, सरदार खां, खूबचंद खत्री, जोपसिंह परमार, गोविन्द राठौड़, कांतिलाल परिहार, फकीर मोहम्मद, प्रकाश परिहार, मंशाराम मेघवाल, भरत परिहारिया, जगदीश राजगुरु, हेमंत देवासी, चम्पालाल मेघवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक का संचालन जिला महासचिव जाफर सिलावट ने किया। अंत में नगर संगठन महासचिव संतोकसिंह सोलंकी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
जवाई डिजिटल न्यूज़ | सुमेरपुर
मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर
सच के साथ, हर खबर पर हमारी नज़र।
#Sumerpur #MunicipalElection #Congress #नगरपालिका_चुनाव #कांग्रेस #सुमेरपुर #JawaiDigitalNews #ArunBairwa




