सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

पोस्टकार्ड में लिखी जाखा नगर की आवाज… अब पहुंचेगी मुख्यमंत्री तक राशन में कथित कटौती से लेकर सफाई, बिजली और झाड़ियों की समस्या तक—युवा कांग्रेस ने सुनी जनता की पीड़ा

मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर।               📞 9461830820 

  पोस्टकार्ड में लिखी जाखा नगर की आवाज… अब पहुंचेगी मुख्यमंत्री तक

राशन में कथित कटौती से लेकर सफाई, बिजली और झाड़ियों की समस्या तक—युवा कांग्रेस ने सुनी जनता की पीड़ा

जीटी

सुमेरपुर | जवाई डिजिटल न्यूज़

सुमेरपुर। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में परेशानी, राशन वितरण में कथित अनियमितता, कई दिनों तक सफाईकर्मी नहीं पहुंचने और बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं… जाखा नगर के लोगों ने सोमवार को अपनी रोजमर्रा की परेशानियां खुलकर सामने रखीं। इस बार शिकायतें सिर्फ अधिकारियों तक पहुंचाने तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को पोस्टकार्ड के जरिए सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की पहल की गई।

युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ललित परिवार के नेतृत्व में सुमेरपुर शहर के जाखा नगर में “जनता की समस्या मुख्यमंत्री तक” पोस्टकार्ड अभियान का आगाज किया गया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में पहुंचकर आमजन से संवाद किया और उनकी समस्याओं को पोस्टकार्ड के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की।

राशन के लिए इंतजार, फिर भी कम मिलने की शिकायत

क्षेत्रवासियों ने राशन वितरण व्यवस्था को लेकर गंभीर शिकायतें रखीं। लोगों का कहना था कि कई बार निर्धारित समय पर राशन उपलब्ध नहीं कराया जाता। कई दिनों के इंतजार के बाद राशन मिलने पर भी निर्धारित मात्रा से 5 से 7 किलो तक कम राशन दिए जाने की शिकायतें सामने आईं। लोगों ने पूरे मामले की जांच और पात्र परिवारों को निर्धारित मात्रा में राशन दिलाने की मांग की।

5-6 दिन तक सफाई नहीं, गलियों में बढ़ रही परेशानी

सफाई व्यवस्था को लेकर भी लोगों में नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई क्षेत्रों में 5-6 दिन तक सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचते। लोगों ने संविदा व्यवस्था के बजाय स्थायी सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति तथा प्रतिदिन नियमित सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग रखी।

पात्र परिवारों के आवेदन बार-बार रिजेक्ट होने का आरोप

कई पात्र परिवारों ने राशन कार्ड संबंधी समस्याएं भी सामने रखीं। लोगों का कहना था कि पात्र होने के बावजूद उनके राशन कार्ड संबंधी आवेदन बार-बार निरस्त हो रहे हैं। इससे गरीब एवं जरूरतमंद परिवार सरकारी योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं। लोगों ने पात्रता के आधार पर आवेदनों की पुनः जांच कर समस्या का समाधान कराने की मांग की।

बिजली के खंभों और ट्रांसफॉर्मर तक पहुंचीं झाड़ियां

जाखा नगर में जगह-जगह उगी घनी झाड़ियों को लेकर भी क्षेत्रवासियों ने चिंता जताई। लोगों के अनुसार कई स्थानों पर झाड़ियां इतनी बढ़ गई हैं कि मकानों तक पहुंच गई हैं। वहीं कुछ स्थानों पर झाड़ियों ने बिजली के खंभों और ट्रांसफॉर्मर को भी घेर रखा है, जिससे शॉर्ट सर्किट और बिजली व्यवस्था बिगड़ने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने तत्काल झाड़ियों की कटाई और बिजली उपकरणों के आसपास सफाई कराने की मांग की।

“सिर्फ पोस्टकार्ड नहीं, जनता की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे”

युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ललित परिवार ने कहा कि यह अभियान केवल शिकायतें एकत्र करने तक सीमित नहीं रहेगा। जनता की समस्याओं को पोस्टकार्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा, ताकि सरकार और प्रशासन का ध्यान जमीनी समस्याओं की ओर आकर्षित हो सके।

उन्होंने कहा कि आमजन की आवाज को मजबूती से उठाना युवा कांग्रेस की प्राथमिकता है और जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक जनहित में संघर्ष जारी रहेगा।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष करण सिंह, नगर अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा, जिला महासचिव महेश परिहार, NSUI जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जाखोड़ा, जिला सोशल प्रभारी कैलाश गोयल, जिला सचिव अनुराग मीणा, विधानसभा उपाध्यक्ष कमलेश चौहान, ब्लॉक सचिव जसवंत भारद्वाज, संतोक सिंह, पार्षद भरत बोराना, सरदार खान, गोविंद राठौड़, महबूब खान, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ललिता मीणा, NSUI जिला उपाध्यक्ष रामचन्द्र मेघवाल, जगदीश जाखा नगर, छोटू खान, किशन मोबारसा, नरेंद्र सिंह पूनिया सहित कई कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

🟥 जवाई डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म

हर गांव, हर शहर… सच के साथ हर खबर पर हमारी नज़र।                                                              ”मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर।                  📞 9461830820।                                       सुमेरपुर | जवाई डिजिटल न्यूज़

 

#जवाईडिजिटलन्यूज़ #JawaiDigitalNews #सुमेरपुर #Sumerpur #पाली #Pali #राजस्थान #Rajasthan #युवाकांग्रेस #पोस्टकार्डअभियान #जनताकीआवाज #मुख्यमंत्रीतकआवाज #जनसमस्या #जनहित #राशनसमस्या #सफाईव्यवस्था #बिजलीसमस्या #जवाई #Jawai

Leave a Comment

और पढ़ें