सुमेरपुर से 75 किलोमीटर दूर पाली से क्यों मंगवाया डिब्बाबंद भोजन? पैकेट खोलते ही दुर्गंध की शिकायत, सरकारी कार्मिकों की सेहत से खिलवाड़ की जिम्मेदारी किसकी ? सरकारी ट्यूबवेल से चोरी-छिपे पानी लेना पड़ा भारी! नगरपालिका अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा ने मौके पर रुकवाया निर्माण कार्य, एफआईआर के निर्देश सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल

देवतरा में ग्रामीण सेवा फॉलो-अप शिविर: 12 परिवादों का मौके पर निस्तारण, 27 आवासीय पट्टे वितरित राज्य सरकार के निर्देश पर आयोजित शिविर में चिकित्सा, राजस्व, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों ने दीं सेवाएं, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला लाभ

मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर 📞 9461830820

देवतरा में ग्रामीण सेवा फॉलो-अप शिविर: 12 परिवादों का मौके पर निस्तारण, 27 आवासीय पट्टे वितरित

राज्य सरकार के निर्देश पर आयोजित शिविर में चिकित्सा, राजस्व, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों ने दीं सेवाएं, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला लाभ

देवतरा | जवाई डिजिटल न्यूज़

राज्य सरकार के निर्देशानुसार सोमवार को ग्राम पंचायत देवतरा में ग्रामीण सेवा फॉलो-अप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर समाधान किया तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में प्रशासक छगन लाल मीणा ने भी भाग लिया। शिविर प्रभारी मदनलाल मोर्य ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 12 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें पंचायतीराज विभाग के 7, जोधपुर डिस्कॉम के 3, राजस्व विभाग का 1 तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग का 1 परिवाद शामिल रहा। संबंधित विभागों द्वारा परिवादों के निस्तारण की कार्रवाई की गई।

27 आवासीय पट्टे और 8 शौचालय स्वीकृत

ग्राम पंचायत की ओर से शिविर में 27 आवासीय पट्टे जारी किए गए, वहीं 8 व्यक्तिगत शौचालयों की स्वीकृति भी प्रदान की गई। इसके अलावा ग्रामीणों को ठोस कचरा एवं अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 की जानकारी देकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

राजस्व विभाग ने किए नामांतरण, वन विभाग ने बांटे पौधे

राजस्व विभाग की टीम ने 15 नामांतरण तथा 3 खातों का शुद्धिकरण किया। वहीं वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 20 पौधों का वितरण किया गया।

स्वास्थ्य एवं पशुपालन विभाग ने दी राहत

चिकित्सा विभाग ने शिविर में 410 लोगों का उपचार किया तथा 251 व्यक्तियों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की। पशुपालन विभाग ने 43 पशुओं का उपचार किया और 115 पशुओं को कृमिनाशक दवा पिलाई। आयुर्वेद विभाग ने भी 35 मरीजों को उपचार एवं औषधि उपलब्ध कराई।

विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

शिविर में पूर्व सरपंच सुमेर सिंह, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. नितेश शर्मा, डॉ. श्रवण कुमार, भू-निरीक्षक शांति मीणा, ग्राम विकास अधिकारी गणपत सिंह, पटवारी दिनेश कुमार, कृषि पर्यवेक्षक मुकेश कुमार, कनिष्ठ सहायक रतनलाल, शिवपाल सिंह, मोहनलाल, जगदीश कुमार, रूपाराम, पुष्पेंद्र सिंह तथा सांख्यिकी विभाग से कलावती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

#जवाई_डिजिटल_न्यूज़
मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर
📞 9461830820

Leave a Comment

और पढ़ें