सुमेरपुर से 75 किलोमीटर दूर पाली से क्यों मंगवाया डिब्बाबंद भोजन? पैकेट खोलते ही दुर्गंध की शिकायत, सरकारी कार्मिकों की सेहत से खिलवाड़ की जिम्मेदारी किसकी ? सरकारी ट्यूबवेल से चोरी-छिपे पानी लेना पड़ा भारी! नगरपालिका अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा ने मौके पर रुकवाया निर्माण कार्य, एफआईआर के निर्देश सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल

शिविर बना जनता की उम्मीदों का केंद्र: एक ही दिन में पट्टे, प्रमाण पत्र और योजनाओं का मिला लाभ,शहरी सेवा शिविर में प्रशासन की तेज़ रफ्तार, 321 हितग्राहियों तक पहुंच चुका पीएम स्वनिधि ऋण

अरुण बैरवा, सुमेरपुर | 9461830820

शिविर बना जनता की उम्मीदों का केंद्र: एक ही दिन में पट्टे, प्रमाण पत्र और योजनाओं का मिला लाभ

शहरी सेवा शिविर में प्रशासन की तेज़ रफ्तार, 321 हितग्राहियों तक पहुंच चुका पीएम स्वनिधि ऋण

जवाई डिजिटल न्यूज़ | सुमेरपुर

सुमेरपुर। सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक त्वरित और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से नगरपालिका सुमेरपुर परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर 2026 फॉलोअप अभियान लगातार लोगों के लिए राहत का माध्यम बनता जा रहा है। सोमवार को आयोजित शिविर में कई लंबित मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर नागरिकों के चेहरों पर संतोष दिखाई दिया।

अधिशासी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 21 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक चल रहे इस विशेष अभियान में लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविर में सोमवार को 69-के-2 के दो प्रकरणों का निस्तारण, कृषि भूमि के दो पट्टे, लीज होल्ड से फ्री होल्ड का एक पट्टा तथा जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के 15 प्रमाण पत्र जारी किए गए।

पीएम स्वनिधि योजना से छोटे कारोबारियों को नई उड़ान

शिविर के माध्यम से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना भी प्रभावी साबित हो रही है। अब तक 484 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 369 आवेदन बैंकों द्वारा स्वीकृत किए जा चुके हैं। वहीं 321 हितग्राहियों को ऋण राशि वितरित कर स्वरोजगार को मजबूती प्रदान की गई है।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी

शिविर में कर निरीक्षक रजनीश चौधरी, सहायक अभियंता लोकेश पाटीदार, जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति अध्यक्ष प्रतापसिंह विटिया, सहायक प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश, स्वास्थ्य निरीक्षक यशवंत परिहार, पूर्व पार्षद प्रेमचंद बरल, चतराराम मेघवाल, सरदार खां, भाजपा नेता सुरेश राजपुरोहित सहित नगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


जवाई डिजिटल न्यूज़

“हर योजना की सही जानकारी, हर नागरिक की आवाज़ — जवाई डिजिटल न्यूज़।”

खबर के लिए संपर्क करें:
अरुण बैरवा, सुमेरपुर | 9461830820

Leave a Comment

और पढ़ें