सुमेरपुर से 75 किलोमीटर दूर पाली से क्यों मंगवाया डिब्बाबंद भोजन? पैकेट खोलते ही दुर्गंध की शिकायत, सरकारी कार्मिकों की सेहत से खिलवाड़ की जिम्मेदारी किसकी ? सरकारी ट्यूबवेल से चोरी-छिपे पानी लेना पड़ा भारी! नगरपालिका अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा ने मौके पर रुकवाया निर्माण कार्य, एफआईआर के निर्देश सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल

खेड़ादेवी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, भजन संध्या के बीच पौधरोपण कर दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश चौमासी चौदस पर हजारों श्रद्धालुओं ने किए माताजी के दर्शन, महाप्रसादी में लिया धर्मलाभ

मुख्य संपादक : अरुण बैरवा, सुमेरपुर | 9461830820

खेड़ादेवी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, भजन संध्या के बीच पौधरोपण कर दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

चौमासी चौदस पर हजारों श्रद्धालुओं ने किए माताजी के दर्शन, महाप्रसादी में लिया धर्मलाभ

सुमेरपुर | जवाई डिजिटल न्यूज़

सुमेरपुर उपखंड के दौलपुरा स्थित प्राचीन खेड़ादेवी मंदिर में चौमासी चौदस के पावन अवसर पर आयोजित वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सरोकार का अनूठा संगम बन गया। मंगलवार को आयोजित विशाल भजन संध्या, पौधरोपण एवं महाप्रसादी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माताजी के दर्शन किए तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम वर्षा की कामना की।

समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित भजन संध्या में भजन मंडलियों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मधुर भजनों की स्वर लहरियों से देर रात तक पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में डूबा रहा और श्रद्धालु भक्ति में भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए।
धार्मिक आयोजन के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया। अतिथियों एवं ग्रामीणों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया और समाज से प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा एवं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नेपालसिंह पावा सहित कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। ग्रामवासियों ने सभी अतिथियों का साफा एवं माल्यार्पण कर पारंपरिक स्वागत किया।
इस अवसर पर हरिशंकर मेवाड़ा ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिरों में पौधरोपण जैसे प्रयास आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करते हैं और हर व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।
भजन संध्या के उपरांत आयोजित महाप्रसादी में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में कोसेलाव उपसरपंच महावीरसिंह जोधा, लक्ष्मण खिमाड़ा, इंदाराम कोसेलाव, अलकेश परिहार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मुख्य संपादक : अरुण बैरवा, सुमेरपुर | 9461830820

Leave a Comment

और पढ़ें