मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर | 9461830820
श्रावण से जन्माष्टमी तक… भव्य धार्मिक आयोजनों की तैयारियों में जुटा सुमेरपुर, मंदिर मंडल की बैठक में बनी रणनीति 
सुमेरपुर | जवाई डिजिटल न्यूज़
श्रावण मास में धार्मिक आस्था और उत्साह को देखते हुए देवनगरी स्थित जगन्नाथ महादेव मंदिर परिसर में जगन्नाथ महादेव मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी धार्मिक आयोजनों को भव्य, व्यवस्थित एवं सफल बनाने को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि श्रावण मास के दौरान प्रतिदिन संध्याकालीन महाआरती, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, भजन संध्या तथा जलझूलनी एकादशी की रेवाड़ी सहित सभी धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, अनुशासन और जनसहभागिता के साथ आयोजित किए जाएंगे। 
पदाधिकारियों ने आयोजन स्थलों पर बेहतर व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर सुझाव दिए। सभी ने इन आयोजनों को धार्मिक परंपरा के अनुरूप यादगार बनाने का संकल्प लिया।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शांतिलाल देवड़ा ने की। इस दौरान नटवर रमीना, धनाराम कुमावत, ललित चौधरी, प्रकाश सरसवा, सुखराज देवड़ा, जगदीश माली, मोहनलाल सरसवा, प्रवीण देवड़ा, राहुल देवड़ा, हीरालाल बडवाल तथा मंदिर के पुजारी पुष्पराज सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

श्रावण मास और आगामी पर्वों की तैयारियों को लेकर जगन्नाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में उपस्थित पदाधिकारी।
#Tags:
#JawaiDigitalNews #Sumerpur #JagannathMahadev #Shravan #Janmashtami #GaneshChaturthi #JalJhoolniEkadashi #Mahaaarti #ReligiousNews #PaliNews 
मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर | 9461830820






