“नियमित टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण, हर पात्र बच्चे व गर्भवती महिला का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश”

बीसीएमओ डॉ. गोविन्द सिंह चुण्डावत ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, टीकाकरण को बताया बच्चों और मातृ स्वास्थ्य की सबसे मजबूत सुरक्षा कवच
सुमेरपुर | जवाई डिजिटल न्यूज़
“स्वस्थ बचपन, सुरक्षित मातृत्व… यही है समृद्ध समाज की पहचान।”

सुमेरपुर, 23 जुलाई। ब्लॉक सुमेरपुर क्षेत्र में आयोजित नियमित टीकाकरण (रूटीन इम्यूनाइजेशन) सत्र का गुरुवार को ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोविन्द सिंह चुण्डावत के निर्देशन में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीकाकरण सत्र की व्यवस्थाओं, वैक्सीन की कोल्ड चेन, सुरक्षित टीकाकरण प्रक्रिया, लाभार्थियों के पंजीकरण तथा रिकॉर्ड संधारण का गहन अवलोकन किया गया।
हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचे टीकाकरण का लाभ
डॉ. गोविन्द सिंह चुण्डावत ने कहा कि नियमित टीकाकरण बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को विभिन्न जानलेवा बीमारियों से बचाने का सबसे प्रभावी और सुरक्षित माध्यम है। उन्होंने संबंधित स्वास्थ्य कार्मिकों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र बच्चा या गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित नहीं रहनी चाहिए तथा शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।
मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने में अहम भूमिका
ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार गिरी ने बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि समय पर लगाए गए टीके बच्चों के स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव हैं।
बीसीएमओ डॉ. गोविन्द सिंह चुण्डावत ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के अभिभावकों को नियमित टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही टीकों को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करते हुए बताया गया कि सभी टीके पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी हैं। आमजन से अपील की गई कि वे निर्धारित समय पर बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण अवश्य कराएं और स्वास्थ्य विभाग के इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग दें।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, एएनएम, आशा सहयोगिनी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

🟢 जवाई डिजिटल न्यूज़ | सुमेरपुर
“सुमेरपुर से पाली… राजस्थान से देश-दुनिया तक, सच के साथ सबसे आगे।”
📞 मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर | 9461830820




