सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

तखतगढ़ से उठा सामाजिक बदलाव का संदेश, युवाओं से नशे को छोड़ समाज निर्माण में जुटने का आह्वान राव समाज युवा सेवा संगठन की प्रांतीय बैठक में समाज सुधार, शिक्षा और जनजागरण पर हुआ मंथन

तखतगढ़ से उठा सामाजिक बदलाव का संदेश, युवाओं से नशे को छोड़ समाज निर्माण में जुटने का आह्वान

राव समाज युवा सेवा संगठन की प्रांतीय बैठक में समाज सुधार, शिक्षा और जनजागरण पर हुआ मंथन

तखतगढ़ | जवाई डिजिटल न्यूज़

तखतगढ़ स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में सामाजिक चेतना का केंद्र बना, जहां राजस्थान राव समाज युवा सेवा संगठन की प्रांतीय बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में समाज सुधार, नशा मुक्ति, शिक्षा, संगठन की मजबूती और युवाओं की सकारात्मक भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर चर्चा हुई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पाली जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा ने कहा कि समाज का भविष्य युवाओं के हाथों में है। यदि युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा, सेवा और संस्कार की राह पर आगे बढ़ें तो समाज नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। उन्होंने सामाजिक एकता और जनहित के कार्यों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर जिला NSUI अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जाखोड़ा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश मेवाड़ा, पार्षद भंवर लाल मीणा, विक्रम सहित कांग्रेस पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं राव समाज के अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे। सभी ने समाज के विकास और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

बैठक के सफल आयोजन पर राव समाज युवा सेवा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष देवाराम गोगरा को अतिथियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक प्रयासों की सराहना की।


🟢 जवाई डिजिटल न्यूज़, सुमेरपुर
✍️ मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर
📞 9461830820

Leave a Comment

और पढ़ें