सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

राजकीय बांगड़ महाविद्यालय की कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज शिक्षा आयुक्त के नाम सौंपा ज्ञापन

जवाई डिजिटल न्यूज़ | सुमेरपुर-पाली

राजकीय बांगड़ महाविद्यालय की कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज शिक्षा आयुक्त के नाम सौंपा ज्ञापन   

पाली। राजकीय बांगड़ महाविद्यालय में व्याप्त कथित अनियमितताओं, विद्यार्थियों की समस्याओं एवं नियमों की अवहेलना को लेकर एनएसयूआई पाली के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जाखोड़ा एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष गणपत पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कॉलेज शिक्षा आयुक्त, जयपुर के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में महाविद्यालय के प्राचार्य पर पद के दुरुपयोग, पूर्व में दोषी पाए जाने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने, परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन के उपयोग की निष्पक्ष जांच, परीक्षा ड्यूटी में कथित अनियमितताओं, संस्था विकास कोष के कथित दुरुपयोग तथा प्राचार्य आवास पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच सहित पूरे प्रकरण की स्वतंत्र एवं उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की गई।

छात्र नेता अर्जुन सिसोदिया ने कहा कि महाविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण लगातार प्रभावित हो रहा है, जिससे विद्यार्थियों में भय, असंतोष और अविश्वास का माहौल बन गया है। उन्होंने मांग की कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से पद से हटाकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा दोष सिद्ध होने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।

छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी समस्त प्रशासनिक जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

इस दौरान पाली ब्लॉक अध्यक्ष हकीम खान, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष असगर खत्री, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार, रिंकी सिंह, भूपेन्द्र सिंह, रामचन्द्र मेघवाल, भरत सिंह भाटी, जयपाल सिंह, विनोद चावला, हिमांशु जलवानिया, अजय कृष्णवाल, जिला महासचिव सरवन बंजारा, राघव वर्मा, भूपेन्द्र सिंह चौहान, सरवन सिंह सहित सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।

🟢 जवाई डिजिटल न्यूज़ | सुमेरपुर-पाली
मुख्य संपादक : अरुण बैरवा, सुमेरपुर
मो.: 9461830820
सच के साथ, सबसे आगे।

Leave a Comment

और पढ़ें