सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

मरुधरा ऐप आधारित डिजिटल सर्वे के साथ सुमेरपुर में चला व्यापक एंटी लार्वा अभियान स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचीं, डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए लार्वा सर्वे, जागरूकता और ड्राई डे अभियान पर दिया जोर

 

Jawai Digital news,

मुख्य संपादक अरुण बैरवा सुमेरपुर

🦟 मरुधरा ऐप आधारित डिजिटल सर्वे के साथ सुमेरपुर में चला व्यापक एंटी लार्वा अभियान

स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचीं, डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए लार्वा सर्वे, जागरूकता और ड्राई डे अभियान पर दिया जोर

सुमेरपुर, 5 जुलाई। मानसून के दौरान डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया एवं अन्य मच्छरजनित तथा जलजनित रोगों की रोकथाम के उद्देश्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने सुमेरपुर ब्लॉक क्षेत्र में शनिवार एवं रविवार को मरुधरा ऐप आधारित डिजिटल सर्वे के साथ व्यापक एंटी लार्वा अभियान चलाया। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर्स ने घर-घर पहुंचकर संभावित लार्वा स्थलों का निरीक्षण किया, एंटी लार्वा गतिविधियां संचालित कीं तथा आमजन को स्वच्छता और जलभराव रोकने के लिए जागरूक किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास मारवाल एवं उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वेदांत गर्ग के निर्देशन में संचालित इस अभियान की निगरानी ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोविन्द सिंह चुण्डावत ने की।
डॉ. चुण्डावत ने बताया कि बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया एवं चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इन रोगों की रोकथाम का सबसे प्रभावी उपाय मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करना है। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग नियमित रूप से एंटी लार्वा अभियान और घर-घर सर्वे कर रहा है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रत्येक घर एवं सार्वजनिक स्थलों का नियमित निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों के आसपास पानी जमा न होने दें। कूलर, पानी की टंकियां, गमले, पक्षियों के पानी के बर्तन, पुराने टायर, कबाड़ तथा अन्य जल संग्रहण वाले स्थानों की सप्ताह में कम से कम एक बार सफाई कर उन्हें पूरी तरह खाली एवं सूखा रखें। यदि किसी व्यक्ति को लगातार बुखार, तेज सिरदर्द, बदन दर्द या अन्य संदिग्ध लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच एवं उपचार कराएं।
मरुधरा ऐप से हो रहा डिजिटल सर्वे और ऑनलाइन मॉनिटरिंग
ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार गिरी ने बताया कि विभाग द्वारा मरुधरा ऐप के माध्यम से डिजिटल सर्वे किया जा रहा है। फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर्स प्रत्येक घर का ऑनलाइन सर्वे कर संभावित लार्वा स्थलों की पहचान कर रहे हैं तथा उसी समय आवश्यक एंटी लार्वा गतिविधियां भी सुनिश्चित की जा रही हैं। सर्वे के दौरान जलभराव वाले स्थानों का डिजिटल मैप पर चिन्हांकन, लार्वा की जांच और विभागीय गतिविधियों का पूरा रिकॉर्ड मरुधरा ऐप पर दर्ज किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित अन्य मच्छरजनित एवं जलजनित रोगों की समय रहते रोकथाम करना, संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान करना तथा जनसहभागिता के माध्यम से स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण तैयार करना है।
‘हर रविवार–मच्छरों पर वार’ अभियान पर भी दिया गया जोर
अभियान के दौरान आशा सहयोगिनी, एएनएम, सीएचओ, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं अन्य फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर्स ने लोगों को “हर रविवार–मच्छरों पर वार” अभियान की जानकारी देते हुए सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाने, घर एवं आसपास साफ-सफाई रखने, पानी के बर्तनों को ढककर रखने तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करने की अपील की।
ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार गिरी ने बताया कि आगामी दिनों में भी मरुधरा ऐप आधारित डिजिटल सर्वे, एंटी लार्वा गतिविधियां, जनजागरूकता कार्यक्रम एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि सुमेरपुर ब्लॉक क्षेत्र को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया एवं अन्य संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखा जा सके।

 

Leave a Comment

और पढ़ें